पैरों में खुजली के मुख्य कारण जानें – फंगल संक्रमण, डायबिटीज, एलर्जी, सूखी त्वचा और तनाव। पैरों की खुजली से बचाव के आसान और प्रभावी उपाय भी पढ़ें। समय रहते सही इलाज के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें।
पैरों में खुजली (Itchy Feet Cause) एक आम लेकिन कई बार गंभीर समस्या हो सकती है। अक्सर लोग इसे हल्के में ले लेते हैं, लेकिन समय पर सही पहचान और इलाज बेहद जरूरी होता है। चलिए जानते हैं पैरों में खुजली के कारण और इससे बचाव के प्रभावी उपाय।
पैरों में खुजली के प्रमुख कारण
-
फंगल संक्रमण: पैरों में खुजली का सबसे आम कारण फंगल संक्रमण होता है, जिसे एथलीट फुट भी कहा जाता है। पसीना, गंदगी, और लंबे समय तक गीले मोजे पहनना इस समस्या को बढ़ा सकता है।
-
शुगर या डायबिटीज़: डायबिटीज़ के कारण त्वचा सूखी हो जाती है और रक्त संचार प्रभावित होता है, जिससे पैरों में खुजली, जलन और घाव भी हो सकते हैं।
-
एलर्जी: साबुन, डिटर्जेंट, जूते या किसी खास मटेरियल से एलर्जी भी खुजली की वजह बन सकती है। खुजली के साथ लाल चकत्ते या सूजन दिखाई दें तो त्वचा एलर्जी का संकेत हो सकता है।
-
सूखी त्वचा (Dry Skin): ठंड के मौसम में या गर्म पानी से बार-बार धोने से त्वचा रूखी हो जाती है, जिससे खुजली बढ़ जाती है। मॉइस्चराइज़र या तेल की मालिश से राहत मिलती है।
-
तनाव और मानसिक कारण: मानसिक तनाव या चिंता के कारण भी त्वचा में खुजली महसूस हो सकती है, जिसे साइकोसोमैटिक खुजली कहते हैं।
also read: क्या Rat काट ले तो रेबीज़ हो सकता है? ऐसे में कब लगवाना चाहिए टीका?
पैरों में खुजली से बचाव के आसान उपाय
-
पैरों को साफ-सुथरा रखें और रोजाना धोएं।
-
गीले मोजे पहनने से बचें और मोजे नियमित बदलें।
-
मॉइस्चराइजर या नारियल तेल से पैरों की मालिश करें।
-
एलर्जी होने पर ट्रिगर करने वाली वस्तु का उपयोग बंद करें।
-
खुजली लगातार बनी रहे या बढ़े तो त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें।
कब लें डॉक्टर से सलाह?
अगर खुजली लंबे समय तक बनी रहती है, बढ़ जाती है या साथ में सूजन, घाव या दर्द हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। पैरों में खुजली कई बार गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है, इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।