Virat Kohli ने क्यों अचानक टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास? जानिए 3 अहम कारण

by editor
Virat Kohli ने क्यों अचानक टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास? जानिए 3 अहम कारण

14 साल के करियर में Virat Kohli ने 123 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया और 9230 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 30 शतक और 7 दोहरे शतक भी जमाए. ऐसे शानदार आंकड़ों के बावजूद उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया?

Virat Kohli ने अपने 14 साल लंबे टेस्ट करियर का अचानक समापन कर दिया. सोमवार सुबह उन्होंने घोषणा की कि अब वे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्होंने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले ऐसा फैसला क्यों लिया? जिस फॉर्मेट को वे सबसे ज्यादा पसंद करते थे, उसे अचानक छोड़ने के पीछे आखिर क्या कारण रहा?

Virat Kohli के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की एक प्रमुख वजह बीसीसीआई से नाराजगी मानी जा रही है. एक सीनियर खिलाड़ी, जो रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम की कप्तानी करना चाहता था, को बीसीसीआई ने स्पष्ट रूप से नकार दिया था. क्या यह खिलाड़ी विराट कोहली ही थे? क्योंकि रोहित के संन्यास से पहले विराट के टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की कोई चर्चा नहीं थी, लेकिन इसके बाद अचानक उन्होंने यह निर्णय लिया. तो क्या यह नाराजगी के कारण हुआ?

यह सच है कि Virat Kohli लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. पिछले साल उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में केवल 24.52 की औसत से 417 रन बनाए थे. अगर पिछले पांच वर्षों की बात करें तो सिर्फ 2023 में उनका औसत 50 से अधिक था, जबकि 2020 में उनका औसत 19.33, 2021 में 28.21 और 2022 में 26.50 रहा.

Virat Kohli का ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी खराब रहा, जहां उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में केवल 190 रन बनाए, और उनका औसत 23.75 रहा. इस खराब प्रदर्शन के बाद उनपर सवाल उठने स्वाभाविक थे. इसके अतिरिक्त, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के पीछे वर्कलोड मैनेजमेंट और पारिवारिक कारण भी हो सकते हैं.

Virat Kohli ने टेस्ट क्रिकेट में 123 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए. उनके नाम 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं. साथ ही, विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 7 दोहरे शतक भी लगाए, जो एक रिकॉर्ड है. इसके अलावा, बतौर कप्तान उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा 40 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की.

 

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप