शरीर में Protein की कमी से कौन-सी बीमारियों का खतरा बढ़ता है और यह कमी क्यों होती है?

शरीर में Protein की कमी से कौन-सी बीमारियों का खतरा बढ़ता है और यह कमी क्यों होती है?

भागदौड़ भरी दिनचर्या में क्यों जरूरी है Protein , और इसकी कमी से क्या हो सकता है?

आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में लोग अपने खानपान को लेकर लापरवाह हो गए हैं, खासकर प्रोटीन युक्त आहार को लेकर। बहुत से लोग यह सोचते हैं कि बिना प्रोटीन लिए भी शरीर स्वस्थ रह सकता है और विकास सामान्य रूप से होता रहेगा, लेकिन यह गलतफहमी खतरनाक साबित हो सकती है। प्रोटीन की कमी से शरीर में कई प्रकार की गंभीर समस्याएं जन्म ले सकती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर प्रोटीन की जरूरत क्यों होती है, इसकी कमी कैसे होती है, इसके संकेत क्या हैं और इससे कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Protein क्या है और इसका महत्व क्या है?
Protein शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा, बालों और हार्मोन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है बल्कि चोट लगने पर जल्दी ठीक होने और शरीर की मरम्मत करने में भी मदद करता है। हर व्यक्ति को प्रतिदिन अपने वजन के अनुसार लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रति किलोग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

Protein की कमी क्यों होती है?

नोएडा के कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक , संतुलित आहार न लेने और सिर्फ कार्बोहाइड्रेट या फास्ट फूड पर निर्भर रहने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता, जिससे विकास रुक सकता है।
शाकाहारी लोग कई बार दाल, सोया, दूध जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में नहीं खाते, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है।
कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, जिससे शरीर प्रोटीन को पूरी तरह नहीं सोख पाता।
इसके अलावा, क्रैश डाइट या वजन घटाने के लिए की गई कम कैलोरी वाली डाइट भी प्रोटीन की कमी की एक अहम वजह है।

Protein की कमी से होने वाली बीमारियां:

Protein की कमी शरीर पर नकारात्मक असर डालती है और कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है, जैसे:

  • मांसपेशियों में कमजोरी: जल्दी थकावट और शरीर का सुस्त रहना।

  • कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता: बार-बार इंफेक्शन या सर्दी-जुकाम होना।

  • बाल झड़ना और त्वचा की समस्या: बाल पतले और बेजान हो जाते हैं, त्वचा सूखी दिखती है।

  • बच्चों का विकास रुकना: लंबाई और वजन बढ़ने में रुकावट, दिमागी विकास धीमा।

  • सूजन व घाव ठीक होने में देरी: हाथ-पैरों में सूजन और चोटें देर से भरना।

  • लिवर व किडनी पर असर: लंबे समय तक प्रोटीन की कमी से इन अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

प्रोटीन की कमी के लक्षण:

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं:

  • लगातार थकान रहना

  • भूख न लगना

  • बाल झड़ना

  • वजन घटना

  • त्वचा का रूखा और बेजान होना

  • बार-बार बीमार पड़ना

  • बच्चों की ग्रोथ में रुकावट

प्रोटीन की पूर्ति कैसे करें?

स्वस्थ शरीर के लिए अपने भोजन में इन प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें:

  • दूध, दही और पनीर

  • अंडे और मछली (अगर आप मांसाहारी हैं)

  • दालें, चने, सोया और टोफू

  • मूंगफली, बादाम, अखरोट

  • ओट्स और क्विनोआ

इन चीजों को रोज़ाना के आहार में शामिल करके आप शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं और स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।

Related posts

Summer Health Tips: गर्मी में एनर्जी क्यों हो जाती है खत्म? जानिए दिनभर एक्टिव रहने के आसान हेल्थ टिप्स

Summer Health Issues: गर्मी में क्यों बढ़ जाते हैं बुखार और पेट की बीमारियां? जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Hemoglobin Deficiency: अच्छी डाइट के बावजूद क्यों कम हो रहा हीमोग्लोबिन? जानें कारण और समाधान