वर्कआउट से पहले या बाद में केला खाने के फायदे जानें। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है, एनर्जी बढ़ाता है, मसल रिकवरी में मदद करता है और स्टैमिना बनाए रखता है।
केला एक सुपरफूड फल है, जो वर्कआउट के दौरान शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का प्राकृतिक स्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और नैचुरल शुगर मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं। चाहे आप जिम, रनिंग या किसी भी तरह की फिजिकल एक्सरसाइज करें, केला आपकी एनर्जी बनाए रखने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है।
वर्कआउट से पहले केले का सेवन क्यों फायदेमंद है
वर्कआउट शुरू होने से 30–50 मिनट पहले केला खाने से आपकी एक्सरसाइज की क्षमता और स्टैमिना बढ़ती है। इसमें मौजूद ग्लूकोज, फ्रक्टोज, पोटैशियम और फाइबर मांसपेशियों में होने वाले क्रैम्प्स को रोकते हैं और शरीर को पूरी ताकत के साथ एक्सरसाइज करने में मदद करते हैं। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और वर्कआउट के दौरान थकान को कम करता है।
also read: गाजर के चमत्कारी फायदे: कैंसर रिस्क घटाने से लेकर ब्लड…
वर्कआउट के बाद केला क्यों जरूरी है
वर्कआउट या हेवी ट्रेनिंग के बाद केला मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा देते हैं और मसल रिकवरी को तेज करते हैं। पोटैशियम और मैग्नीशियम मांसपेशियों और हड्डियों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।
पोस्ट वर्कआउट: केला और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन
वर्कआउट के बाद केला और प्रोटीन का कॉम्बिनेशन सबसे प्रभावी माना जाता है। केला शरीर को आवश्यक कार्ब्स देता है, जिससे प्रोटीन का अवशोषण बढ़ता है। यह मसल रिकवरी को तेज करता है और शरीर को मजबूत बनाए रखता है।