Saturday, April 18, 2026

The 50 Exclusive: बेबिका धुर्वे ने खोला द 50 का असली सच, मनीषा रानी समेत कंटेस्टेंट्स पर लगाए आरोप

by Versha
The 50 Exclusive: बेबिका धुर्वे ने खोला द 50 का असली सच, मनीषा रानी समेत कंटेस्टेंट्स पर लगाए आरोप

बेबिका धुर्वे ने द 50 के अंदर के फेक झगड़ों और कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे का खुलासा किया। मनीषा रानी समेत खिलाड़ियों पर तीखे आरोप और फैजू को विजेता देखना चाहती हैं।

कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों लगातार चर्चा में है। इस शो में 50 सेलिब्रिटीज़ शामिल हुए थे, जिनमें से बेबिका धुर्वे भी एक प्रमुख कंटेस्टेंट थीं। हाल ही में बेबिका शो से बाहर हुईं और दुबई लौट आईं। टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ अपनी एक्सक्लूसिव बातचीत में बेबिका ने शो के अंदर के फेक रिश्तों, प्लानिंग और कंटेस्टेंट्स के असली चेहरों को लेकर खुलकर बात की।

बेबिका धुर्वे का शो अनुभव

बेबिका धुर्वे ने बताया कि उनका शो का सफर बहुत खास रहा। शुरू में उन्हें नहीं लगा था कि वे 17 एपिसोड तक टिक पाएंगी, क्योंकि उनका कोई दोस्त या ग्रुप शो में नहीं था। उन्होंने कहा, “मैं एक अंडरडॉग की तरह गई थी और वहां अपने दम पर दोस्त बनाए। मैंने न तो किसी को बैकस्टैब किया, न किसी की बुराई की, और न ही कैमरे के लिए कोई नाटक किया। जो किया दिल से किया।”

मनीषा रानी के साथ विवाद

बेबिका ने बताया कि कुछ कंटेस्टेंट्स उन्हें बाथरूम में आकर लड़ने के लिए कहते थे ताकि कैमरे पर दिख सके। उन्होंने कहा, “अगर आप मेरी ब्लैकलिस्ट में आ गए, तो मेरे लिए आप एक्सिस्ट ही नहीं करते।” उनका कहना है कि शो में उन्होंने हमेशा डिग्निटी बनाए रखी और बिना वजह किसी से झगड़ा नहीं किया।

also read: Jaya Bachchan Angry: पैपराज़ी पर भड़कीं जया बच्चन, अमिताभ…

इविक्शन पर बेबिका की राय

बेबिका धुर्वे ने वंशज के इविक्शन को अनफेयर बताया। उन्होंने कहा कि शो में मजबूत खिलाड़ियों का जल्दी बाहर होना दर्शकों के लिए दिलचस्पी खोने का कारण बनता है। साथ ही उन्होंने खुद के इविक्शन को भी थोड़ा अनुचित माना क्योंकि उन्हें अपना गेम दिखाने का पूरा मौका नहीं मिला।

फेक झगड़े और प्लानिंग

बेबिका धुर्वे ने बताया कि शो में कई झगड़े प्लान्ड और स्क्रिप्टेड थे। खासकर लड़कों की गैंग पहले से रणनीति बनाकर आती थी। वहीं कुछ खिलाड़ी जैसे फैजू और लवकेश कटारिया ईमानदार और सच्चे थे, जिन्होंने झगड़े सुलझाने की कोशिश की और बेबिका के अच्छे दोस्त बन गए।

ट्रॉफी किसके हाथ में देखना चाहती हैं बेबिका

बेबिका का कहना है कि वे चाहती हैं कि फैजू शो जीतें। उन्होंने फैजू को भाई जैसा बताया और उनकी ईमानदारी, डांसिंग स्किल और दूसरों की कद्र करने की आदत की तारीफ की।

भविष्य की योजना

बेबिका ने बताया कि वे रियलिटी शो की दुनिया में वापसी करना चाहती हैं, लेकिन ऐसा शो चुनेंगी जहां राजनीति न हो। उनका लक्ष्य है ऐसे शो में हिस्सा लेना जहां IQ की लड़ाई हो, फॉलोअर्स की नहीं, और जहां गाली-गलौच की बजाय काम की इज्जत मिले।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा