WhatsApp जल्द ही लॉन्च कर सकता है नया सब्सक्रिप्शन प्लान। एड-फ्री अनुभव पाने के लिए यूजर्स को पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। जानें फीचर्स, कीमत और रोलआउट डिटेल।
व्हाट्सऐप के यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटा कंपनी जल्द ही एक नए सब्सक्रिप्शन प्लान को रोल आउट कर सकती है, जिसके तहत यूजर्स को एड-फ्री अनुभव के लिए पैसे चुकाने होंगे। यानी अगर आप व्हाट्सऐप स्टेटस और चैनल में एड नहीं देखना चाहते, तो आपको पेड प्लान सब्सक्राइब करना पड़ सकता है।
व्हाट्सऐप में एड की शुरुआत
पिछले साल व्हाट्सऐप ने स्टेटस और चैनल में एड दिखाना शुरू किया था। इस फैसले को यूजर्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। कई यूजर्स ने इस बदलाव का विरोध किया, लेकिन मेटा ने अपने निर्णय पर कायम रहते हुए एड-फ्री सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम शुरू कर दिया। व्हाट्सऐप के 2.26.3.9 वर्जन में ऐप कोड में नए स्ट्रिंग्स देखे गए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस सब्सक्रिप्शन मॉडल को टेस्ट कर रही है।
also read: ऐप्पल का सबसे सस्ता गैजेट हुआ लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से…
सब्सक्रिप्शन प्लान के फीचर्स और कीमत
अभी तक इस नए सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत और फीचर्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्लान का मुख्य उद्देश्य केवल एड हटाना होगा और इसमें कोई प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना बहुत कम है।
मेटा ने पहले भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एड-फ्री सब्सक्रिप्शन ऑप्शन पेश किया था, खासकर यूरोपीय संघ के नियमों के चलते। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि व्हाट्सऐप यह सब्सक्रिप्शन ग्लोबली रोल आउट करेगी या केवल चुनिंदा देशों में।