फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप में भी जल्द आएगा सब्सक्रिप्शन प्लान, मिलेगा एड-फ्री और प्रीमियम फीचर्स

फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप में भी जल्द आएगा सब्सक्रिप्शन प्लान, मिलेगा एड-फ्री और प्रीमियम फीचर्स

मेटा जल्द ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप में सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर सकती है। एड-फ्री अनुभव और प्रीमियम फीचर्स के साथ यूजर्स को एक्स्ट्रा बेनेफिट्स मिलेंगे।

मेटा अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर भी सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। नए पेड प्लान के तहत यूजर्स को एड-फ्री अनुभव के साथ-साथ प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे, बिल्कुल यूट्यूब प्रीमियम की तरह। मेटा के इस कदम से प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने का लक्ष्य है।

मेटा क्यों ला रही सब्सक्रिप्शन प्लान

पिछले कुछ सालों में मेटा ने एआई टेक्नोलॉजी और टैलेंट में भारी निवेश किया है। हाल ही में कंपनी ने सिंगापुर बेस्ड स्टार्टअप Manus खरीदा, जो एआई एजेंट डेवलप करता है, और इसके लिए 2 बिलियन डॉलर खर्च किए। इन बड़े खर्चों को पूरा करने के लिए मेटा अब पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की योजना बना रही है।

also read: WhatsApp चलाने के लिए जल्द ही पैसे देने पड़ सकते हैं,…

पेड प्लान में मिल सकते हैं ये फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, नए पेड प्लान में मेटा अपने Manus एआई एजेंट्स को ऐप्स में इंटीग्रेट कर सकती है। प्रीमियम यूजर्स को एआई-पावर्ड शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Vibes का भी फुल एक्सेस मिलेगा, जिससे वे वीडियो क्रिएट और रीमिक्स कर सकेंगे। व्हाट्सऐप में प्रीमियम यूजर्स स्टेटस और चैनल से एड हटाने का लाभ ले सकेंगे।

Meta Verified से अलग होगा नया सब्सक्रिप्शन

मेटा का यह नया प्लान Meta Verified से पूरी तरह अलग होगा। Meta Verified को 2023 में लॉन्च किया गया था और इसमें कंटेंट क्रिएटर्स व बिजनेस यूजर्स के लिए वेरिफाईड बैज, डायरेक्ट सपोर्ट, इंपरसोनेशन प्रोटेक्शन और सर्च ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर्स शामिल थे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नया सब्सक्रिप्शन प्लान लाने से पहले यूजर्स का फीडबैक लिया जाएगा।

Related posts

बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के भी करें UPI पेमेंट, जानिए 3 आसान तरीके

Realme P4 Lite 5G पर तगड़ी डील! सिर्फ ₹12,349 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

Flipkart-Amazon Sale: 65 इंच Smart TV पर धमाकेदार ऑफर्स, Sony-Samsung समेत कई ब्रांड्स पर भारी छूट