WhatsApp का नया AI स्टिकर फीचर अब मिनटों में बनाए यूनिक स्टिकर। टेक्स्ट डालें और AI अपने आप क्रिएटिव स्टिकर तैयार करे। जानें आसान तरीका और मज़ेदार चैटिंग के लिए टिप्स।
WhatsApp ने धीरे-धीरे एक नया AI स्टिकर फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अब सीधे ऐप के अंदर ही अपने शब्दों के आधार पर AI से बने स्टिकर तैयार कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप जो सोचते हैं, वैसा यूनिक स्टिकर AI खुद बना देगा, जिससे पर्सनल और ग्रुप चैट्स में मज़ा और क्रिएटिविटी दोनों बढ़ जाती हैं।
यह फीचर अभी सभी यूजर्स को क्यों नहीं दिख रहा?
फिलहाल WhatsApp का AI स्टिकर मेकर टेस्टिंग फेज़ में है, इसलिए यह सभी अकाउंट्स में तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकता। अगर आपके WhatsApp में यह विकल्प नहीं दिख रहा है, तो सबसे पहले ऐप को Android या iOS के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें। अपडेट के बाद धीरे-धीरे यह फीचर सभी यूजर्स तक पहुंचेगा।
टेक्स्ट लिखें, AI बनाएं स्टिकर
इस नए टूल में यूजर को बस छोटा सा टेक्स्ट या डिस्क्रिप्शन डालना होता है। उदाहरण के लिए, आप मूड, एक्सप्रेशन या कैरेक्टर का विवरण दें। WhatsApp का AI उस विवरण के आधार पर कई स्टिकर ऑप्शन तैयार कर देता है। आप इनमें से अपनी पसंद का स्टिकर चुनकर तुरंत चैट में भेज सकते हैं।
WhatsApp के स्टिकर फीचर में आया नया एडवांस अपडेट
WhatsApp पर स्टिकर पहले से ही चैट का अहम हिस्सा रहे हैं। लोग अपने फोन से स्टिकर अपलोड करते थे या GIFs शेयर करते थे। लेकिन AI स्टिकर फीचर आने के बाद किसी बाहरी ऐप की जरूरत खत्म हो जाएगी। अब सब कुछ सीधे WhatsApp के अंदर ही होगा।
also read: गूगल क्रोम में छिपे ये स्मार्ट फीचर्स, स्क्रीनशॉट लेने और…
बनाएं गए AI स्टिकर को बाद में भी इस्तेमाल करें
AI से बनाए गए स्टिकर को सेव किया जा सकता है। ये स्टिकर आपके स्टिकर ट्रे में सुरक्षित रहेंगे और भविष्य में किसी भी चैट में इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ध्यान रहे कि ये स्टिकर सिर्फ उसी अकाउंट में उपलब्ध होंगे, जिसमें इन्हें बनाया गया।
WhatsApp में AI स्टिकर कैसे बनाएं?
AI स्टिकर बनाने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-
किसी भी पर्सनल या ग्रुप चैट को खोलें।
-
टेक्स्ट बॉक्स के नीचे इमोजी आइकन पर टैप करें।
-
ऊपर स्टिकर आइकन पर जाएं और स्टिकर सेक्शन खोलें।
-
नीचे ‘Create’ या ‘+’ का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
-
टेक्स्ट बॉक्स में अपने मनचाहे स्टिकर का डिस्क्रिप्शन डालें।
-
WhatsApp का AI कई स्टिकर जनरेट करेगा। आप पसंदीदा स्टिकर को सीधे भेज सकते हैं या सेव करके बाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चैटिंग का नया मज़ा
WhatsApp का यह नया AI स्टिकर फीचर उन यूज़र्स के लिए खास है जो चैट में कुछ अलग और पर्सनल जोड़ना चाहते हैं। जैसे-जैसे यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होगा, WhatsApp चैटिंग पहले से ज्यादा मज़ेदार और क्रिएटिव होती जाएगी।