Heart Surgery के बाद किन-किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है?

Heart Surgery के बाद किन-किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है?

Heart Surgery के बाद व्यक्ति को अपनी सेहत को सही बनाए रखने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। Heart Surgery के बाद अगर लापरवाही बरती जाए तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। हार्ट सर्जरी के बाद सेहत का ख्याल कैसे रखा जाए,

Heart Surgery के बाद कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर इन बातों की अनदेखी की जाए, तो मरीज की स्थिति खराब हो सकती है। सर्जरी के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिल सही तरीके से काम करता रहे, इसके लिए और भी कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। आइए जानें, हार्ट सर्जरी के बाद किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Heart Surgery के कई प्रकार होते हैं, जैसे ओपन हार्ट, बाईपास और स्टंट सर्जरी। इनमें से ओपन हार्ट सर्जरी सबसे जटिल होती है, जिसमें घाव पर खास ध्यान रखना पड़ता है। चूंकि घाव दिल के पास होता है, इसलिए इसमें संक्रमण होने का खतरा बहुत अधिक होता है। बाईपास सर्जरी में भी घाव का सही तरीके से देखभाल करना आवश्यक है, जबकि स्टंट सर्जरी में आराम की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसके साथ ही खानपान और दिनचर्या का ख्याल रखना भी महत्वपूर्ण है।

दिल का ख्याल कैसे रखें
Heart Surgery के बाद, सबसे महत्वपूर्ण बात खानपान का ध्यान रखना है। सही आहार से उपचार में मदद मिलती है और सर्जरी के बाद रिकवरी और मांसपेशियों की मरम्मत में आहार की अहम भूमिका होती है। आहार के जरिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रखा जा सकता है, जिससे भविष्य में दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम होता है। साथ ही, ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखना जरूरी है, और यह आहार से संभव है। इसलिए, हार्ट सर्जरी के बाद घाव के साथ-साथ खानपान का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

Heart Surgery से रिकवर करने के बाद अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करना जरूरी होता है। डॉक्टर की सलाह पर हल्का व्यायाम और सामान्य कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए। 15 मिनट से ज्यादा समय तक लगातार खड़े रहने से बचना चाहिए और भारी वस्तुएं उठाने से भी परहेज करना चाहिए। अपने वजन को नियंत्रित करना बेहद अहम है, क्योंकि वजन बढ़ने से दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। आहार में फाइबर, ओमेगा-3 और स्वस्थ वसा से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। साथ ही, दवाओं की सही जानकारी रखें, जैसे कि कितनी दवा लेनी है और कौन सी दवा कब लेनी है। तनाव से दूर रहें और पर्याप्त नींद लें। इसके अलावा, नियमित रूप से अपने डॉक्टर से जांच करवाते रहें।

Related posts

Summer Health Tips: गर्मी में एनर्जी क्यों हो जाती है खत्म? जानिए दिनभर एक्टिव रहने के आसान हेल्थ टिप्स

Summer Health Issues: गर्मी में क्यों बढ़ जाते हैं बुखार और पेट की बीमारियां? जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Hemoglobin Deficiency: अच्छी डाइट के बावजूद क्यों कम हो रहा हीमोग्लोबिन? जानें कारण और समाधान