आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में आज विराट कोहली एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में केवल 11 रन बनाते ही कोहली टी20 लीग के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे।
9000 रन के करीब विराट कोहली
विराट कोहली को अपने आईपीएल करियर में 9000 रनों का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 11 रन और चाहिए। अगर वे यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। खास बात यह है कि अब तक कोई भी अन्य बल्लेबाज 8000 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है।
also read: संजू सैमसन के शतक से मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया,…
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं कोहली
मौजूदा सीजन में भी विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 328 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत 54.67 और स्ट्राइक रेट 163.18 का रहा है।
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज
विराट कोहली पहले ही आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 274 मैचों में 8989 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 8 शतक और 66 अर्धशतक दर्ज हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है। कोहली 2008 से लगातार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हिस्सा रहे हैं और लीग के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
IPL के टॉप रन स्कोरर
- विराट कोहली – 8989 रन
- रोहित शर्मा – 7183 रन
- शिखर धवन – 6769 रन
- डेविड वॉर्नर – 6565 रन
- केएल राहुल – 5579 रन