थलापति विजय ने CM बनते ही लिया बड़ा फैसला, तृषा कृष्णन की फिल्म ‘Karuppu’ को मिली 9 AM शो की मंजूरी

थलापति विजय ने CM बनते ही लिया बड़ा फैसला, तृषा कृष्णन की फिल्म ‘Karuppu’ को मिली 9 AM शो की मंजूरी

थलापति विजय के तमिलनाडु मुख्यमंत्री बनने के बाद फिल्म ‘Karuppu’ को सुबह 9 बजे शो की अनुमति मिली। सूर्या और तृषा कृष्णन की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ा है।

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद थलापति विजय ने पद संभालते ही कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश भी शामिल है। इसी बीच उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

फिल्म ‘Karuppu’ को मिली सुबह 9 बजे शो की अनुमति

थलापति विजय ने आरजे बालाजी की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘Karuppu’ के लिए सुबह 9 बजे स्पेशल शो चलाने की अनुमति दे दी है। इस फैसले के बाद फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। निर्माताओं ने कहा कि इस अनुमति से फिल्म की रिलीज को बेहतर सपोर्ट मिलेगा और दर्शकों को भी सुविधा होगी।

14 मई से शुरू होगा FDFS

फिल्म ‘Karuppu’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो (FDFS) 14 मई से सुबह 9 बजे शुरू होगा। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

21 साल बाद साथ नजर आएंगे सूर्या और तृषा कृष्णन

इस फिल्म में सूर्या और तृषा कृष्णन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दोनों करीब 21 साल बाद एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इससे पहले दोनों 2005 की फिल्म ‘Aaru’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में आरजे बालाजी और तृषा कृष्णन वकीलों के किरदार में आमने-सामने नजर आएंगे, जबकि सूर्या मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

also read: दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग का दावा, लॉरेंस…

क्यों लिया गया यह फैसला?

तमिलनाडु में पहले सुबह जल्दी और देर रात के शो को लेकर कई सुरक्षा संबंधी चिंताएं रही हैं। बड़े स्टार्स की फिल्मों के दौरान भीड़ और अव्यवस्था की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी वजह से प्रशासन पहले अर्ली मॉर्निंग शोज पर सख्ती कर चुका है। ऐसे में 9 बजे के शो की अनुमति को एक संतुलित और नियंत्रित कदम माना जा रहा है।

Related posts

CJP प्रोटेस्ट: सेहबान अजीम ने पुलिस लाठीचार्ज पर किया दावा, बोले- जानबूझकर की गई कार्रवाई

Kaylee Hottle Death News: ‘गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग’ एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन, 18 साल की उम्र में कार हादसे में गई जान

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट, ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से हो सकता है मुकाबला