सड़कों पर पानी में फंसी गाड़ियां, बारिश के बाद आम आदमी पार्टी ने CM Rekha पर जमकर निशाना साधा।

सड़कों पर पानी में फंसी गाड़ियां, बारिश के बाद आम आदमी पार्टी ने CM Rekha पर जमकर निशाना साधा।

बुधवार शाम दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश के बाद राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। शालीमार बाग से लेकर मुस्तफाबाद तक सड़कों पर पानी भर गया और कई वाहन पानी में फंसे नजर आए। बारिश के बाद राजधानी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने CM Rekha Gupta और बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला।

आप नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जलभराव वाले इलाकों के वीडियो शेयर कर बीजेपी को घेरा। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि कई स्थानों पर पानी इतना भर गया कि बच्चे उसमें नाव चला रहे हैं और कारें आधी डूबी हुई हैं।

आप प्रवक्ता आदिल अहमद खान ने मुस्तफाबाद की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि इलाके में नाव चल रही है और चारों तरफ पानी फैला हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की चारों इंजन वाली सरकार पूरी तरह फेल हो गई है।

पूर्व मंत्री आतिशी ने भी CM Rekha के विधानसभा क्षेत्र की वीडियो साझा करते हुए तंज कसा कि बीजेपी ने दिल्ली को स्वीमिंग पूल में बदल दिया है।

सौरभ भारद्वाज ने शालीमार बाग, पटपड़गंज और ग्रेटर कैलाश जैसे इलाकों की हालत दिखाते हुए लिखा कि कुछ ही देर की बारिश में दिल्ली की सड़कें नदी में तब्दील हो गईं, और चार इंजन की सरकार पानी में डूब गई।

बारिश के साथ ही दिल्ली में सियासी पारा भी चढ़ गया है, जहां जलजमाव की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर लगातार हमला कर रही है।

Related posts

जनकपुरी स्कूल रेप केस: सौरभ भारद्वाज ने LG दिल्ली से मांगा तत्काल हस्तक्षेप, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, बोले– “क्या देश आर्थिक संकट में है?” अपील पर छिड़ी सियासी बहस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर विवाद तेज, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप