Valentine’s Week 2026 Calendar: जानें कब-कौन सा दिन है और कैसे बनाएं प्यार का त्योहार खास

Valentine’s Week 2026 Calendar: जानें कब-कौन सा दिन है और कैसे बनाएं प्यार का त्योहार खास

Valentine’s Week 2026 Calendar: जानें कब-कौन सा दिन है – Rose Day, Propose Day, Chocolate Day, Teddy Day, Promise Day, Hug Day, Kiss Day और Valentine’s Day। पूरे सात दिन प्यार का जश्न मनाएं और अपने रिश्ते को खास बनाएं।

Valentine’s Week 2026: फरवरी का महीना आते ही दिलों में एक अलग-सी हलचल होने लगती है। ठंडी हवाओं के बीच प्यार की गर्माहट महसूस होती है और हर जगह रोमांस की खुशबू फैल जाती है। यह महीना खासतौर पर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है जो प्यार करते हैं, किसी को पसंद करते हैं या अपने रिश्तों में नई ताजगी लाना चाहते हैं। Valentine’s Week 2026 इस प्यार भरे महीने का सबसे रोमांटिक हिस्सा है, जिसमें सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि पूरे सात दिन तक प्यार का जश्न मनाया जाता है।

7 फरवरी – रोज डे (Rose Day)

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है। इस दिन गुलाब देकर अपने प्यार और भावनाओं को बिना शब्दों के बयां किया जाता है। लाल गुलाब प्रेम का प्रतीक है, गुलाबी गुलाब अपनापन दर्शाता है और सफेद गुलाब सम्मान और सच्चे प्यार का संदेश देता है। आप अपने पार्टनर, क्रश या दोस्तों को गुलाब देकर यह जताकर सकते हैं कि वे आपकी जिंदगी में कितने खास हैं।

8 फरवरी – प्रपोज डे (Propose Day)

अगर आप अपने दिल की बात अब तक किसी से नहीं कह पाए हैं, तो प्रपोज डे इसका सबसे सही मौका है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं, चाहे सादे शब्दों में या किसी खास सरप्राइज के साथ। यह दिन नए रिश्तों की शुरुआत और भावनाओं को सामने लाने का प्रतीक माना जाता है।

9 फरवरी – चॉकलेट डे (Chocolate Day)

चॉकलेट डे प्यार में मिठास घोलने का दिन है। अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चॉकलेट दें या घर पर बनाई मीठी चीज़ें गिफ्ट करें। यह दिन रिश्तों में मिठास और स्नेह बढ़ाने का संदेश देता है और हर संबंध को और मजबूत बनाता है।

10 फरवरी – टेडी डे (Teddy Day)

टेडी डे मासूमियत और क्यूटनेस का प्रतीक है। इस दिन आप अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट करके यह महसूस करा सकते हैं कि आप हमेशा उनके साथ हैं। यह दिन दोस्ती और प्यार दोनों में खुशी और अपनापन लाता है।

11 फरवरी – प्रॉमिस डे (Promise Day)

हर रिश्ता भरोसे और वादों पर टिका होता है। प्रॉमिस डे पर कपल्स एक-दूसरे से वचन लेते हैं कि वे हर परिस्थिति में एक-दूसरे का सहारा बनेंगे। यह दिन रिश्तों की नींव को मजबूत करता है और प्यार को लंबे समय तक टिकाऊ बनाता है।

12 फरवरी – हग डे (Hug Day)

कभी-कभी शब्दों से ज्यादा एक गले लगाना बहुत कुछ कह जाता है। हग डे पर अपने पसंदीदा को गले लगाकर आप अपने प्यार, अपनापन और सुरक्षा का एहसास करा सकते हैं। यह दिन भावनात्मक जुड़ाव को और गहरा करता है।

13 फरवरी – किस डे (Kiss Day)

किस डे प्यार के इजहार का सबसे रोमांटिक दिन होता है। इस दिन माथे, हाथ या गाल पर एक प्यारी सी किस देकर आप अपने पार्टनर को खास महसूस करा सकते हैं। यह दिन सच्चे प्यार और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

14 फरवरी – वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)

सात दिनों तक प्यार के अलग-अलग रंग दिखाने के बाद आता है वैलेंटाइन डे, जो सबसे खास दिन होता है। कपल्स इस दिन एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, रोमांटिक सरप्राइज देते हैं और अपने रिश्ते का जश्न मनाते हैं। यह दिन प्यार, विश्वास और साथ का प्रतीक है।

Related posts

Summer Health Issues: गर्मी में क्यों बढ़ जाते हैं बुखार और पेट की बीमारियां? जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Hemoglobin Deficiency: अच्छी डाइट के बावजूद क्यों कम हो रहा हीमोग्लोबिन? जानें कारण और समाधान

क्या फ्रूट जूस पीने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानिए एक्सपर्ट्स की राय और सच्चाई