Thursday, October 1, 2026

वडोदरा हरनी बोट हादसा: अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

by Neha
वडोदरा हरनी बोट हादसा: अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, न्याय दिलाने का दिया आश्वासन

वडोदरा हरनी बोट हादसे के पीड़ित परिवारों से अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवारों की वेदना सुनी और समर्थन का भरोसा जताया।

दो साल पहले वडोदरा में हरनी बोट कांड में छोटे मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवाई थी। आज दिन तक मासूम बच्चों के माता-पिता न्याय के लिए भटक रहे हैं, ऐसे में राज्य में विपक्ष के रूप में उभर रही आम आदमी पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वडोदरा के दौरे पर हैं, तब हरनी बोट दुर्घटना के पीड़ित परिवार ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

also read: अरविंद केजरीवाल और इसुदान गढ़वी ने AAP पदाधिकारियों को…

अरविंद केजरीवाल ने अपने छोटे-छोटे बच्चों को खोने वाले परिवारों की वेदना सुनी। अरविंद केजरीवाल ने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने बताया कि एक छोटी बच्ची की मां ने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के समक्ष न्याय की मांग की थी, तब उन्हें कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद वडोदरा में भाजपा के कोई बड़े नेता आते हैं तो इस परिवार को नजरबंद कर दिया जाता है।

You may also like

ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’ ‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा