उत्तराखंड में जारी है भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में जारी है भारी बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी, देहरादून, टिहरी और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश जारी। नदी-नालों से दूर रहने की सलाह। 24 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान।

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है और प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज भी देहरादून, टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस कारण स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक, आज सुबह से ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और हरिद्वार जिलों में तेज बारिश हो रही है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारीश के चलते मौसम खराब बना हुआ है। इसके अलावा, सुधोवाला, लच्छीवाला, हर्रावाला, धनोल्टी, कनाताल, चंबा, सहिया, लक्सर और कालसी जैसे क्षेत्र भी भारी बारिश की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने 24 सितंबर तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

also read: सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी मलबे की चपेट में…

बारिश से उत्पन्न हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने को कहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के साथ-साथ SDRF और NDRF की टीमें भी संभावित प्रभावित इलाकों में तैनात की गई हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

वहीं, प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नदी-नालों के पास जाने से बचें और बारिश के दौरान सावधानी बरतें। तेज बारिश में नदी-नाले उफान पर हो सकते हैं, जो खतरनाक साबित हो सकता है।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क मार्गों पर अवरोध भी बन सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को भी अनावश्यक यात्रा टालने और सुरक्षित जगह रहने की सलाह दी गई है।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश