सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी मलबे की चपेट में आए, लेकिन सुरक्षित बच गए

सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी मलबे की चपेट में आए, लेकिन सुरक्षित बच गए

उत्तराखंड के देवप्रयाग में सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी मलबे की चपेट में आए, लेकिन सुरक्षित बच गए। भीषण भूस्खलन और अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया।

उत्तराखंड के देवप्रयाग में भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच सांसद अनिल बलूनी और विधायक विनोद कंडारी मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। दोनों नेता प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान देवप्रयाग के डिग्री कॉलेज के पास पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे उनका वाहन मलबे में फंस गया।

also read: UKSSSC Teacher Bharti 2025: सहायक अध्यापक भर्ती के लिए…

हालांकि, इस हादसे में किसी प्रकार की चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद सांसद अनिल बलूनी तहसीलदार के वाहन से देवप्रयाग पहुंचे और वहां विभिन्न आपदा प्रभावित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद वह प्राइवेट वाहन से देहरादून के लिए रवाना हो गए। उनके वाहन को निकालने के लिए एनएच प्राधिकरण ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने प्रदेश को गहरा नुकसान पहुंचाया है। सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि इन प्राकृतिक आपदाओं के घाव भरने में लंबा समय लगेगा। उन्होंने बाबा केदारनाथ से प्रदेशवासियों के सुरक्षित जीवन, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। साथ ही, आपदा राहत में जुटे अधिकारियों, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ जवानों, प्रशासन और मलबा हटाने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा की।

Related posts

बोटाद में आम आदमी पार्टी के जीते हुए उम्मीदवार पर हमले के मामले में अरविंद केजरीवाल ने चिंता व्यक्त की

गुजरात: NCRB के चौंकाने वाले आंकड़ों के मुद्दे पर AAP योगेश जादवाणी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

AAP नेता राजुभाई सोलंकी: जानलेवा हमले में घायल हुए AAP के जीते हुए ता.पं. सदस्य प्रवीण मकवाणा से मिलने पहुंचे