Sunday, August 16, 2026

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा भंग, शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव – राज्यपाल ने मंजूर किया अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025

by Neha
उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड होगा भंग, शिक्षा में होगा बड़ा बदलाव - राज्यपाल ने मंजूर किया अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025

उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड भंग होगा, अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को राज्यपाल ने मंजूरी दी। 2026 से नई शिक्षा नीति लागू, मदरसों में आधुनिक और समान शिक्षा का होगा विस्तार।

उत्तराखंड में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। इस विधेयक के लागू होते ही प्रदेश में मदरसा बोर्ड भंग हो जाएगा और मदरसों का पाठ्यक्रम और संबद्धता पूरी तरह से बदलेगी।

उत्तराखंड सरकार जल्द ही गैजेट नोटिफिकेशन जारी करके इस विधेयक को लागू कर देगी। इसके बाद मदरसों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करनी होगी और साथ ही उन्हें उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद से संबद्ध होना अनिवार्य होगा।

also read: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल विभाग की समीक्षा की,…

2026 से मदरसों में नई शिक्षा नीति लागू होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि जुलाई 2026 सत्र से सभी अल्पसंख्यक स्कूलों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम ढांचा (NCF) और नई शिक्षा नीति 2020 (NEP-2020) के तहत शिक्षा दी जाएगी। यह कदम प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को समान और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा।

उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा जहां मदरसा बोर्ड को समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे प्रदेश के हर बच्चे को बेहतर और समान शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी