योगी सरकार ने नए साल से पहले युवाओं के लिए खुशखबरी दी है। UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) ने राजस्व विभाग में 7994 लेखपाल पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह अवसर यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा साबित होगा।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
UPSSSC के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 रखी गई है। वहीं, संशोधन की सुविधा 4 फरवरी 2026 तक उपलब्ध होगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये है। इच्छुक अभ्यार्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता और पात्रता
लेखपाल पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों का इंटरमीडिएट या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। साथ ही, प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो साल की सेवा या NCC B सर्टिफिकेट आवश्यक होगा। लेखपाल भर्ती केवल उन्हीं अभ्यार्थियों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने PET-2025 परीक्षा में भाग लिया हो। भर्ती प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 के अंकों के आधार पर की जाएगी।
also read: मुख्यमंत्री योगी का नया आदेश: उत्तर प्रदेश के डॉक्टर और…
लेखपाल पदों का आरक्षण और आयु सीमा
कुल 7994 पदों में से:
अनारक्षित (UR): 4165 पद
अनुसूचित जाति (SC): 1446 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 150 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 1441 पद
EWS: 792 पद
आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी और अन्य श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज जमा करना होगा।
परीक्षा पैटर्न
लेखपाल भर्ती परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल होंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे होगा और नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। आयोग ने अभ्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन करने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
योगी सरकार का यह कदम युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर देने और राजस्व विभाग में दक्ष एवं योग्य स्टाफ सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।