Sunday, May 10, 2026

UPPSC LT Grade Exam: प्रयागराज को छोड़कर 26 जिलों में होगी परीक्षा, जानें कारण और महत्वपूर्ण निर्देश

by Neha
UPPSC LT Grade Exam: प्रयागराज को छोड़कर 26 जिलों में होगी परीक्षा, जानें कारण और महत्वपूर्ण निर्देश

UPPSC LT Grade Exam की प्रारंभिक परीक्षा 17 और 18 जनवरी को 26 जिलों में होगी, प्रयागराज में माघ मेले के कारण परीक्षा नहीं। जानें सत्र समय, विषय, प्रवेश पत्र और जरूरी निर्देश।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की एलटी ग्रेड (Trained Graduate Teacher) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 17 और 18 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इस बार प्रयागराज में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है, क्योंकि माघ मेले के चलते शहर में परीक्षा का आयोजन संभव नहीं था।

परीक्षा का समय और सत्र (UPPSC LT Grade Exam)

UPPSC LT Grade Exam 2025 परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी:

  • 17 जनवरी:

    • प्रथम सत्र (सुबह 9 बजे से 11 बजे तक) – सामाजिक विज्ञान

    • द्वितीय सत्र (दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक) – जीव विज्ञान

  • 18 जनवरी:

    • प्रथम सत्र (सुबह 9 बजे से 11 बजे तक) – अंग्रेजी

    • द्वितीय सत्र (दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक) – शारीरिक शिक्षा

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो और पहचान पत्र की मूल प्रति व छायाप्रति लाना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले प्रवेश मिलेगा और निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

also read: जम्मू-कश्मीर: अमित शाह करेंगे हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा…

प्रवेश पत्र और डाउनलोड

परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र को आज से आयोग की वेबसाइट पर जाकर ओटीआर नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में अनुशासन

UPPSC ने स्पष्ट किया है कि नकल, प्रश्नपत्र लीक या किसी अन्य अनुचित साधन का प्रयोग गंभीर अपराध माना जाएगा। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024 के तहत ऐसे मामलों में एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।

सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा का स्वरूप

सामाजिक विज्ञान परीक्षा चार खंडों में आयोजित होगी: भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र। प्रत्येक खंड में 60 प्रश्न होंगे और परीक्षार्थी को चार खंडों में से दो विकल्प चुनकर उत्तर देना होगा। ओएमआर शीट में पहले भाग में सामान्य अध्ययन अंकित होगा, जबकि दूसरे और तीसरे भाग में चुने गए विकल्प (Optional-1 और Optional-2) के लिए स्थान होगा।

UPPSC LT Grade Exam 2025 के लिए छात्रों को समय से पहले तैयारी और प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट