Sunday, April 19, 2026

UP NEWS : गर्मी बढ़ने के चलते यूपी के इन जिलों में बदले गए स्कूलों के टाइम, अब सुबह इस वक्त से शुरू होंगी क्लासेस।

by editor
UP NEWS : गर्मी बढ़ने के चलते यूपी के इन जिलों में बदले गए स्कूलों के टाइम, अब सुबह इस वक्त से शुरू होंगी क्लासेस।

UP NEWS  : तेज गर्मी को देखते हुए यूपी के प्रयागराज सहित कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रयागराज में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगे।

गर्मी बढ़ने के चलते अब यूपी के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया जाने लगा है। कई जिलों में डीएम ने स्कूल खुलने और बंद होने की नई टाइमिंग को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं कि किन जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है और अब स्कूल किस नए समय पर संचालित किए जाएंगे।

जिन जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहां के जिलाधिकारी अपने स्तर पर तय करेंगे कि स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव करना है या नहीं। फिलहाल पूरे प्रदेश में एक समान बदलाव नहीं किया गया है। प्रयागराज में तेज गर्मी को देखते हुए सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला गया है। अब स्कूल बुधवार से सुबह 7 बजे खुलेंगे और दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। डीएम रविंद्र कुमार मांदड के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

लखनऊ में भी बदली स्कूल टाइमिंग
राजधानी लखनऊ में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। लखनऊ के डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की नई समय-सारणी लागू करने का आदेश दिया है। अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे और दोपहर 1 बजे तक चलेंगे।

स्कूल टाइमिंग में बदलाव: इन राज्यों में भी बदले गए हैं स्कूलों के समय
हीटवेव और बढ़ती गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव किया गया है। उज्जैन में अब कक्षा 12 तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगे।

बिहार में भी सरकारी प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब स्कूल सुबह 6:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश पूरे राज्य में 1 जून तक लागू रहेगा। पहले स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलते थे।

ओडिशा में भी तेज गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय संशोधित किया गया है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा