मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में औद्योगिक विकास को तेज करने के लिए FDI बढ़ाने, निवेशकों के साथ संवाद और प्लग एंड प्ले मॉडल पर जोर दिया। ललितपुर फार्मा पार्क समेत प्रदेश में तैयार अवसंरचना के साथ निवेश को मिलेगा नया गति।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में औद्योगिक विकास को और तेज करने के लिए ‘स्पीड, स्टेबिलिटी और सपोर्ट’ की नीति पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में निवेशकों के लिए संवाद बढ़ाया जाए और हर निवेशक को फास्ट ट्रैक सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को रेडी-टू-यूज इंफ्रास्ट्रक्चर के ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया।
FDI और निवेश प्रस्तावों में बढ़ोतरी
चालू वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश को 683 मिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी निवेश मिला है, जबकि अक्टूबर 2019 से प्रदेश का कुल संचयी विदेशी निवेश 2,754 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच चुका है। इसके अलावा, FDI-FCI-फॉर्च्यून 500 नीति-2023 के तहत अब तक 11 कंपनियों ने 13,610 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। पाइपलाइन में 56,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रक्रियाधीन हैं।
निवेशकों के लिए यूपी का आकर्षण
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश सिर्फ निवेश की संभावना नहीं बल्कि निवेश का भरोसेमंद राज्य बन चुका है। जापान, अमेरिका, बेल्जियम, यूनाइटेड किंगडम, पोलैंड और सिंगापुर जैसे देशों की कंपनियां यूपी में निवेश के लिए लगातार रुचि दिखा रही हैं।
also read: योगी सरकार लॉन्च करेगी ODOP 2.0, मुख्यमंत्री बोले- ब्रांड…
ललितपुर फार्मा पार्क और अन्य प्रोजेक्ट्स
ललितपुर फार्मा पार्क के अवसंरचना कार्यों में तेजी लाई जाएगी। बड़ी दवा कंपनियों के निवेश को सुनिश्चित करने के लिए भूमि, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जापान, ताइवान और दक्षिण कोरिया डेस्क के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये और 100 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की प्रक्रिया जारी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि कानपुर को तकनीकी वस्त्र और स्पोर्ट्सवेयर केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
निवेशकों के साथ संवाद और राउंड टेबल बैठकें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विदेशी निवेश डेस्क नियमित अंतराल पर राउंड टेबल बैठकें आयोजित करें और निवेशकों के लिए वन-टू-वन संपर्क बिंदु सुनिश्चित किया जाए। इससे निवेशकों को प्रणाली में भटकना नहीं पड़ेगा और प्रदेश में निवेश तेज़ी से शुरू हो सकेगा।
प्लग एंड प्ले मॉडल पर जोर
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि निवेशकों को पहले दिन से तैयार अवसंरचना मिलेगी, तो वे तेजी से उत्पादन और काम शुरू कर सकेंगे। यही मॉडल यूपी को अन्य राज्यों के मुकाबले आगे बढ़ाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कंपनियों के मुख्यालय खोलने और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मानव संसाधन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।