योगी सरकार लॉन्च करेगी ODOP 2.0, मुख्यमंत्री बोले- ब्रांड यूपी की पहचान बनने के बाद अब समय की जरूरत

योगी सरकार लॉन्च करेगी ODOP 2.0, मुख्यमंत्री बोले- ब्रांड यूपी की पहचान बनने के बाद अब समय की जरूरत

योगी सरकार लॉन्च कर रही ODOP 2.0, स्थानीय उद्योग, स्वरोज़गार और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड यूपी को ग्लोबल पहचान मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘एक जनपद-एक उत्पाद योजना’ (ODOP) को और अधिक व्यापक बनाने का समय आ गया है। उन्होंने बताया कि ODOP 2.0 के माध्यम से स्थानीय उद्योग, स्वरोज़गार और निर्यात को नई ऊंचाई देने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक बाजार की बदलती मांग, तकनीकी उन्नयन, गुणवत्ता और पैकेजिंग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजना को और अधिक व्यावसायिक और परिणामोन्मुखी बनाना जरूरी है।

ODOP 2.0 से प्रदेश के उत्पादों को नई पहचान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ODOP 2.0 का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों को बड़े बाजारों, निर्यात और स्थायी रोजगार के लिए मजबूती प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जिले की विशिष्ट खाद्य परंपरा को ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) के माध्यम से संगठित पहचान दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर जिले के खाने-पीने की अपनी अलग विशेषता है, जैसे हलवा, दालमोठ आदि। इन उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को मजबूत कर उन्हें वैश्विक बाजार में प्रस्तुत किया जाएगा।

ODOP योजना की उपलब्धियां

वर्ष 2018 में शुरू ODOP योजना अब प्रदेश के निर्यात और स्थानीय उद्योगों का मजबूत स्तंभ बन चुकी है। अब तक 1.25 लाख से अधिक टूलकिट वितरित किए जा चुके हैं, 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण उपलब्ध कराया गया है और 8,000 से अधिक उद्यमियों को प्रत्यक्ष विपणन सहायता दी गई है। प्रदेश में 30 साझा सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं और 44 ODOP उत्पादों को जियो टैगिंग मिली है। ये उत्पाद आज प्रतिष्ठित ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर उपलब्ध हैं और राज्य के कुल निर्यात में इनका योगदान 50% से अधिक है। ODOP योजना ने लगातार दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं।

also read: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 दिसंबर को अलीगढ़ में दावत…

स्थायी रोजगार और निर्यात को बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ODOP 2.0 अब केवल योजना नहीं बल्कि स्थानीय उद्यम और रोजगार बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने उन उद्यमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई, जिन्होंने पहले चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, ताकि वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें। इसके साथ ही तकनीक, पैकेजिंग, गुणवत्ता और बाजार के चारों पहलुओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

कॉमन फैसिलिटी सेंटर और विशेषज्ञ सहयोग

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ODOP से जुड़े कॉमन फैसिलिटी सेंटरों को और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। छोटे उद्यमियों को तकनीकी परामर्श, डिज़ाइन, पैकेजिंग और उत्पादन संबंधी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।

बाजार विस्तार और वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ODOP उत्पादों को केवल पारंपरिक बाजारों तक सीमित न रखा जाए। बड़े रिटेल नेटवर्क और यूनिटी मॉल में ODOP के समर्पित केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से उत्पादों को प्रमाणन और ब्रांड मूल्य प्रदान किया जाएगा, ताकि उत्तर प्रदेश के उत्पाद वैश्विक बाजार में अलग और विशेष पहचान बना सकें।

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल, प्रवीण राम ने गुजरात सरकार पर लगाए गंभीर आरोप