UBON ने भारत में अपने SP-85 पार्टी स्पीकर को लॉन्च कर दिया है।नए स्पीकर की खासियतें

by editor
UBON ने भारत में अपने SP-85 पार्टी स्पीकर को लॉन्च कर दिया है।नए स्पीकर की खासियतें

UBON SP-85 को भारतीय बाजार में ₹3,999 की कीमत पर पेश किया गया है। यह स्पीकर देशभर के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर खरीदा जा सकता है।

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट एक्सेसरी ब्रांड UBON ने भारत में अपना नया पार्टी स्पीकर SP-85 पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह स्पीकर उन यूजर्स के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है जो स्टाइल, दमदार साउंड और लंबी बैटरी लाइफ में कोई समझौता नहीं करना चाहते। UBON SP-85 को मेड-इन-इंडिया प्रोडक्ट बताया गया है। इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 20 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक देने का दावा करती है।

कीमत की बात करें तो UBON SP-85 को ₹3,999 में लॉन्च किया गया है और यह स्पीकर देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

इस पार्टी स्पीकर की सबसे अहम खूबी है इसका 30W आउटपुट और Bluetooth v5.3 कनेक्टिविटी, जिससे यूजर्स को बेहतरीन और स्टेबल ऑडियो अनुभव मिलेगा। लॉन्च के मौके पर कंपनी के को-फाउंडर ललित अरोड़ा ने कहा, “SP-85 एक ऐसा कॉम्बिनेशन है जो पावर, परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलिटी को एक साथ लाता है। यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो म्यूजिक को भरपूर वॉल्यूम में एन्जॉय करते हैं।”

डिजाइन की बात करें तो इस स्पीकर में स्टाइलिश कैरी बेल्ट दी गई है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है—चाहे छत पर पार्टी हो, रोड ट्रिप, आउटडोर पिकनिक या दोस्तों के साथ बैकयार्ड में म्यूजिक सेशन।

कलर ऑप्शन के तौर पर दो वेरिएंट मिलते हैं—एक में ब्लैक बॉडी और ऑरेंज कंट्रोल्स, और दूसरे में स्लीक ब्लैक विद ग्रे एक्सेंट

इसके अलावा UBON SP-85 में USB, TF कार्ड और FM रेडियो जैसे कई इनपुट विकल्प मौजूद हैं, जिससे यूजर्स सिर्फ Bluetooth तक सीमित नहीं रहते।

You may also like

Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान प्रमोशन या रोमांस? गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला पर ट्रोल्स का हमला