Tofu For Iron: हमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो इसकी कमी हो सकती है, यहां जानें कैसे इसे दूर करें

Tofu For Iron: हमेशा थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो इसकी कमी हो सकती है, यहां जानें कैसे इसे दूर करें

Tofu For Iron:आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कणिकाओं का उत्पादन कम हो जाता है। इसे दूर करने के लिए इन चीजों का डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Tofu For Iron: शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की आवश्‍यकता होती है। उसमें आयरन भी है, जिसकी कमी एनीमिया का कारण हो सकती है। शालीमार बाग के फोर्टिस हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉक्टर पवन कुमार गोयल ने इस पर अधिक जानकारी दी। इसे हीमोग्लोबिन की कमी से भी आप समझ सकते हैं। एक प्रकार का प्रोटीन जो लाल रक्त कणिकाओं (रेड ब्लड सेल्स) में होता है, हीमोग्लोबिन है। यह शरीर को ऑक्सीजन प्रदान करता है। आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कणिकाओं का उत्पादन कम हो जाता है, जो पूरे शरीर को ऑक्सीजन नहीं दे पाता।

आयरन की कमी लक्षण

डॉक्टर ने कहा कि शरीर में आयरन की कमी के लक्षणों में हमेशा थकान और कमजोरी शामिल हैं। इसके अलावा शरीर पीला दिखता है। इसके लक्षणों में हाथ-पैरों का ठंडा रहना, नाखूनों का टूटना, सांस फूलना, सिर दर्द और चक्कर आना भी शामिल हैं। इसमें लोगों का दिल भी तेज हो जाता है।

आयरन की कमी के कारण

डॉक्टर पवन ने कहा कि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जैसे मासिक धर्म। कई बार भोजन की थाली में पर्याप्त पोषण तत्व नहीं मिल पाते जिसके कारण भी शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। सीलिएक रोग जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों से भी आयरन की कमी हो सकती है।

आयरन की कमी को दूर करने के लिए क्या करें?

डॉ. पवन ने एनीमिया को दूर करने के उपायों पर चर्चा करते हुए कहा कि आयरन की कमी को दूर करने के लिए आम तौर पर डाइट में आयरन सप्लीमेंट्स लेना चाहिए। इसके अलावा विटामिन सी का भी भरपूर मात्रा में सेवन करना चहिए.

डॉक्टर ने कहा कि आयरन की कमी को पूरा करने के लिए दाल, पालक, फोर्टिफाइड अनाज, टोफू, रेड मीट, पोल्ट्री, फिश और बीन्स का सेवन किया जा सकता है। यह सभी आयरन के अच्छे स्रोत हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीज, ड्राई फ्रूट्स, मेवे और हरी पत्तेदार सब्जियों में भी आयरन बहुत होता है। शरीर वनस्पति से आयरन तेजी से अवशोषित करता है। कभी-कभी, कम समय में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आयरन रिच खाना खाना बेहतर है।

Related posts

Summer Health Tips: गर्मी में एनर्जी क्यों हो जाती है खत्म? जानिए दिनभर एक्टिव रहने के आसान हेल्थ टिप्स

Summer Health Issues: गर्मी में क्यों बढ़ जाते हैं बुखार और पेट की बीमारियां? जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

Hemoglobin Deficiency: अच्छी डाइट के बावजूद क्यों कम हो रहा हीमोग्लोबिन? जानें कारण और समाधान