Ranbir Kapoor की ‘रामायण’ की तैयारी जोरों पर है। फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 में आएगा। इस बीच, रावण का किरदार निभा रहे यश अपनी शूटिंग में व्यस्त हैं। अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म में भगवान शिव का रोल शामिल किया गया है, जिसे टीवी के एक लोकप्रिय कलाकार निभाएंगे।
Ranbir Kapoor की रामायण फिल्म का निर्देशन नीतेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निमित मल्होत्रा और यश इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के लिए कई कलाकारों की कास्टिंग की जा रही है। खबर है कि टीवी पर ‘देवों के देव महादेव’ के रूप में मशहूर हुए एक अभिनेता इस फिल्म में भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे।
Ranbir Kapoor की रामायण में भगवान शिव का किरदार कौन निभाएगा?
जिसमें बताया गया कि मोहित रैना को इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका के लिए चुना गया है। हालांकि फीस को लेकर बातचीत अभी एडवांस स्टेज में है और मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मोहित रैना के लिए यह रोल खास माना जा रहा है क्योंकि उन्हें इसी किरदार से टीवी पर बड़ी लोकप्रियता मिली थी। फैन्स के लिए उन्हें फिर से इस रोल में देखना एक खास तोहफा होगा।
मोहित रैना टीवी शो ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव की भूमिका निभा चुके हैं, जिसने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। अब देखना होगा कि क्या वह इस फिल्म के लिए फाइनल होते हैं या उन्हें और इंतजार करना पड़ेगा।
फिल्म में कौन-कौन होंगे?
Ranbir Kapoor कपूर इस फिल्म में राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखेंगी। सनी देओल हनुमान का किरदार निभा रहे हैं और कुणाल कपूर इन्द्र देव की भूमिका में हैं, जिनका शूटिंग भी पूरा हो चुका है।
अक्षय कुमार को क्यों मिलेगी टक्कर?
अक्षय कुमार भी जल्द ही भगवान शिव के रोल में नजर आने वाले हैं, उनकी फिल्म ‘कनप्पा’ में यह कैमियो होगा। अक्षय का यह लुक भी काफी दमदार बताया जा रहा है। अब मोहित रैना और अक्षय कुमार दोनों के बीच भगवान शिव के किरदार को लेकर मुकाबला होगा, जहां ये देखना रोचक होगा कि कौन अपने अभिनय और किरदार के जरिए दर्शकों को ज्यादा प्रभावित करता है।