सुबह दिखने वाले ये संकेत हो सकते हैं Diabetes Symptoms, न करें अनदेखा

सुबह दिखने वाले ये संकेत हो सकते हैं Diabetes Symptoms, न करें अनदेखा

भारत में हर साल Diabetes के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे 10 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। Diabetes के कुछ संकेत सुबह जागने के बाद नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं ये लक्षण कौन से हैं।

Diabetes की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके लक्षण देर से सामने आते हैं। चूंकि यह पूरी तरह ठीक नहीं होती, बल्कि सिर्फ नियंत्रण में रखी जा सकती है, इसलिए मरीज को जीवनभर इसके साथ जीना पड़ता है। हालांकि, यह बीमारी अचानक नहीं होती, बल्कि इसके संकेत काफी पहले से दिखाई देने लगते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं। कुछ ऐसे लक्षण हैं जो खासतौर पर सुबह उठने के बाद नजर आ सकते हैं।

 कुछ लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर सुबह उठने के बाद अत्यधिक थकान महसूस हो, बार-बार पेशाब आए, गला सूखा रहे या भूख में अचानक बदलाव आए—तो ये Diabetes के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए, जिसे घर पर या लैब में टेस्ट के जरिए कन्फर्म किया जा सकता है।

Diabetes क्यों बढ़ रही है?

Diabetes आमतौर पर जेनेटिक कारणों से होती है, जबकि टाइप-2 Diabetes खराब जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण होती है। पहले यह बीमारी 50 साल की उम्र के बाद ज्यादा देखने को मिलती थी, लेकिन अब 25 से 35 साल के युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसकी बड़ी वजहें अनहेल्दी फूड हैबिट्स, बढ़ता जंक फूड का सेवन, शराब की लत और अनियमित सोने-जागने की आदतें हैं, जो टाइप-2 Diabetes के जोखिम को बढ़ा रही हैं।

अब Diabetes देश में एक महामारी जैसी तेजी से फैल रही है। इसके इलाज के लिए नई-नई दवाएं आ रही हैं, लेकिन यह बीमारी कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है।

Diabetes से बचाव कैसे करें?

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें।

  • खाने में चीनी, मैदा और नमक की मात्रा सीमित रखें।

  • मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

  • रोजाना समय पर सोएं और कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय