Monday, August 31, 2026

दिल्ली के धार्मिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगेगी पाबंदी ,CM Rekha Gupta ने लिया अहम फैसला।

by editor
दिल्ली के धार्मिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगेगी पाबंदी ,CM Rekha Gupta ने लिया अहम फैसला।

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने राजधानी के सभी धार्मिक स्थलों पर सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। साथ ही, उन्होंने आगामी 20 दिनों के भीतर एक व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू करने की घोषणा की है, जिसके तहत दिल्ली की सड़कों और क्षेत्रों की गहराई से सफाई की जाएगी और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी।

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने राजधानी के सभी धार्मिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कदम उठाने की घोषणा की। इस मौके पर एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों (DM), जिला आयुक्तों (DC), पुलिस उपायुक्तों (DCP) और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह बैठक “मिशन बदल रही है दिल्ली” के तहत बुलाई गई थी। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

CM Rekha Gupta ने दिल्ली को स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी बनाने के उद्देश्य से एक अहम निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब धार्मिक स्थलों पर सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CM Rekha Gupta ने बताया कि आने वाले 20 दिनों में दिल्ली में एक विशेष सफाई अभियान शुरू किया जाएगा, जो युद्ध स्तर पर संचालित होगा। इस अभियान के तहत राजधानी की हर सड़क और हर कोने की गहन सफाई की जाएगी। स्वच्छता अभियान को बड़े पैमाने पर चलाने की योजना है, जिसमें हर क्षेत्र के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और यह सुनिश्चित किया गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

CM Rekha Gupta ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल बताया। उन्होंने कहा कि सिंगल-यूज प्लास्टिक न केवल प्रदूषण का बड़ा कारण है, बल्कि यह वर्षों तक नष्ट नहीं होता, जिससे मिट्टी और जल स्रोतों पर गंभीर असर पड़ता है। सरकार अब इसके स्थान पर बायोडिग्रेडेबल और पुन: प्रयोग योग्य विकल्पों को प्रोत्साहित करेगी।

स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उन्होंने बताया कि दिल्ली की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई अब दिन में दो बार की जाएगी, ताकि राजधानी को साफ-सुथरा और hygienic बनाए रखा जा सके।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है