‘द फैमिली मैन 3’ 21 नवंबर 2025 को Amazon Prime Video पर रिलीज़ हो रही है। जानें कास्ट, कहानी, प्लॉट और ओटीटी स्ट्रीमिंग डिटेल्स।
‘द फैमिली मैन 3’ के फैंस के लिए खुशखबरी है। हिट स्पाई थ्रिलर सीरीज का तीसरा सीजन अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाला है। मनोज बाजपेयी एक बार फिर इंटेलिजेंस ऑफिसर श्रीकांत तिवारी के किरदार में नजर आएंगे, जो अपने खतरनाक मिशनों के बीच मीडिल क्लास फैमिली लाइफ को संतुलित रखते हैं।
‘द फैमिली मैन 3’ रिलीज डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म
‘द फैमिली मैन’ के पहले दो सीजन दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं, और IMDb रेटिंग 8.7 रही। अब तीसरा सीजन 21 नवंबर 2025 को रिलीज़ हो रहा है। यह सीरीज Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी।
कहानी और प्लॉट
तीसरे सीजन में, श्रीकांत तिवारी नॉर्थ ईस्ट इंडिया में खतरनाक ताकतों और एक बड़ी साजिश का सामना करेंगे, जो देश को युद्ध की ओर ले जा सकती है। इस सीजन में फैंस को थ्रिल, सस्पेंस और मनोरंजन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
also read: पति पत्नी और पंगा 2025 के विनर बने रुबीना दिलैक और अभिनव…
‘द फैमिली मैन 3’ की कास्ट
मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और दर्शन कुमार इस सीजन में नजर आएंगे। इसके साथ ही कई नए कलाकार भी शामिल हैं: जयदीप अहलावत (रुक्मा के किरदार में), निम्रत कौर, जुगल हंसराज, आदित्य श्रीवास्तव, पालिन कबाक, हरमन सिंहाइस। नए सीजन में नए किरदारों के साथ-साथ पुराने फेवरेट किरदारों का भी कमबैक देखने को मिलेगा।