Tuesday, September 22, 2026

दिल्ली में BJP की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख घोषित, जानें कब होगा समारोह?

by editor
दिल्ली में BJP की नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख घोषित, जानें कब होगा समारोह?

दिल्ली में BJP की नई सरकार का सभी को बेसब्री से इंतजार है। सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही हैं। साथ ही, अनुमान लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ एक डिप्टी सीएम भी नियुक्त किया जा सकता है।

दिल्ली में नई सरकार के शपथ ग्रहण का सभी को बेसब्री से इंतजार है। चुनाव नतीजे आए छह दिन हो चुके हैं, लेकिन BJP अब तक मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला नहीं कर पाई है। इसी बीच, 17 और 18 फरवरी को दिल्ली में विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जबकि 19 और 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो सकते हैं।

 पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर उनके साथ चर्चा करेंगे, जिसके बाद ही अंतिम नाम तय किया जाएगा। इसके अलावा, BJP ने अपने 48 विधायकों में से 9 संभावित मंत्रियों की एक सूची भी तैयार की है, जो दिल्ली सरकार में शामिल हो सकते हैं।

संभावित सीएम उम्मीदवारों की सूची

दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रवेश वर्मा का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया था। वर्मा के अलावा, पूर्वांचल क्षेत्र के विधायकों में शिखा राय, अभय वर्मा और अजय महावर के नाम भी संभावित सीएम उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं। वहीं, मोहन सिंह बिष्ट को विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) पद के लिए संभावित दावेदार माना जा रहा है।

27 साल बाद दिल्ली में BJP की सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत 5 फरवरी को 70 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए। इस चुनाव में BJP ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों तक सीमित रह गई। 27 साल के लंबे अंतराल के बाद BJP ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। इससे पहले, पार्टी ने 1993 में पहली बार सरकार बनाई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अब तक तीन-तीन बार दिल्ली में सरकार बना चुके हैं।

You may also like

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’