टीम इंडिया की कमान Yuvraj Singh को सौंपी गई, 20 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ होगा मुकाबला।

टीम इंडिया की कमान Yuvraj Singh को सौंपी गई, 20 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ होगा मुकाबला।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के दूसरे सीजन के लिए इंडिया चैंपियंस टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसकी कप्तानी एक बार फिर भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर Yuvraj Singh को दी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 18 जुलाई से होगी और फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को खेला जाएगा।

इस सीज़न में कुल छह टीमें भाग लेंगी—इंडिया चैंपियंस के अलावा पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस इस प्रतिष्ठित लीग में शिरकत करेंगी। टूर्नामेंट का पहला लीग मुकाबला युवराज सिंह की टीम 20 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलेगी।

युवराज फिर से लीडरशिप रोल में

पिछले सीजन में भी इंडिया चैंपियंस की कमान युवराज सिंह के पास थी। उस समय टीम ने लीग स्टेज में दो जीत और तीन हार के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराया और फाइनल में पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था।

इस बार टीम में शामिल हैं कई बड़े नाम

इंडिया चैंपियंस इस बार एक बेहद संतुलित और दमदार टीम के साथ मैदान में उतर रही है। टीम में शिखर धवन पहली बार लीग में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा टीम में सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, इरफान और यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, स्टुअर्ट बिन्नी, गुरकीरत मान, विनय कुमार, सिद्धार्थ कौल, वरुण एरॉन, अभिमन्यु मिथुन और पवन नेगी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

टीम इंडिया का पूरा लीग शेड्यूल:

  • 20 जुलाई: पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ

  • 22 जुलाई: साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ

  • 26 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से मुकाबला

  • 27 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ मैच

  • 29 जुलाई: वेस्टइंडीज चैंपियंस से भिड़ंत

सेमीफाइनल मुकाबले 31 जुलाई को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 2 अगस्त को होगा। इंडिया चैंपियंस एक बार फिर खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरने को तैयार है।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी