रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को एक शानदार ऑफर दिया है, जिसमें अब सभी जियो यूजर्स को गूगल जेमिनी एआई प्रो का 18 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। पहले यह ऑफर केवल 18 से 25 साल के यूजर्स के लिए था, लेकिन अब यह सभी उम्र के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। जियो के इस कदम से यूजर्स को गूगल के एडवांस्ड एआई फीचर्स का पूरा लाभ मिलेगा।
जियो यूजर्स को क्या मिलेगा इस फ्री सब्सक्रिप्शन में?
इस मुफ्त प्लान में गूगल जेमिनी 2.5 प्रो मॉडल मिलेगा, जिसमें कोडिंग, इमेज जनरेशन और रिसर्च जैसे एडवांस्ड एआई फीचर्स शामिल हैं। इसके साथ ही, वियो 3.1 फास्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी, जो टेक्स्ट को वीडियो या ऑडियो में बदलने की क्षमता देती हैं। डेवलपर्स के लिए जेमिनी CLI और कोड असिस्ट IDE जैसे पावरफुल टूल्स भी प्लान में शामिल होंगे। साथ ही, गूगल वर्कप्लेस (जीमेल, डॉक्स, शीट्स, ड्राइव) के साथ एआई फीचर्स और 2TB की क्लाउड स्टोरेज का भी लाभ मिलेगा।
आमतौर पर इस सब्सक्रिप्शन की कीमत ₹1,950 प्रति माह होती है, लेकिन जियो यूजर्स के लिए यह पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध है।
also read: क्या कोई चुपके से इस्तेमाल कर रहा आपका PAN कार्ड? जानें…
कैसे क्लेम करें मुफ्त सब्सक्रिप्शन?
-
सबसे पहले अपने फोन में माईजियो ऐप खोलें (यदि नहीं है, तो डाउनलोड करें)।
-
होमपेज पर ‘अर्ली एक्सेस’ बैनर देखें।
-
‘क्लेम नाउ’ पर क्लिक करें।
-
एक नई विंडो में ऑफर की डिटेल्स दिखाई देंगी, फिर नीचे स्क्रॉल करके ‘एग्री’ पर टैप करें।
-
इसके बाद जेमिनी ऐप में जाकर चेक करें कि आपका सब्सक्रिप्शन एक्टिव हुआ या नहीं।
जियो क्यों दे रहा है यह ऑफर?
रिलायंस जियो अब सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं रहना चाहता, बल्कि वह खुद को डिजिटल टेक्नोलॉजी और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में एक बड़ा खिलाड़ी बनाना चाहता है। गूगल के साथ जियो की साझेदारी उनके ‘एआई फॉर ऑल’ विजन को आगे बढ़ाती है। जियो का उद्देश्य है कि यूजर्स को 5G नेटवर्क के साथ सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं, बल्कि स्मार्ट और इंटेलिजेंट टेक्नोलॉजी का अनुभव भी मिले।
यह कदम जियो के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिससे वह भारत में डिजिटल और एआई-आधारित सेवाओं में अग्रणी बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।