CM Yogi Adityanath Singapore Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवा वस्त्रों में सिंगापुर पहुंचे। सियासी और निवेशक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर यूपी में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा।
CM Yogi Adityanath Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर दौरे पर पहुँच गए हैं। इस दौरान उनका मुख्य उद्देश्य यूपी में निवेश और रोजगार बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवा वस्त्र पहनकर विदेश की धरती पर कदम रखा। यह दौरा यूपी की मैन्युफैक्चरिंग और निवेश क्षमता को बढ़ावा देने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सियासी और उद्योग जगत से मुलाकात
सिंगापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे विभिन्न सियासी हस्तियों और निवेशकों से मिलकर उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। इस दौर में वे 25 कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।
अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरे के दौरान भारत की राजदूत डॉ. शिल्पा अंबुले से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे टेमासेक के चेयरमैन टीम ची, GIC के CEO लिए चो किआट और DBS बैंक के CEO से भी मिलेंगे।
साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तकनीकी शिक्षा संस्थानों का दौरा करेंगे और शिक्षा व नवाचार के क्षेत्र में यूपी की संभावनाओं का अध्ययन करेंगे। यह दौरा उत्तर प्रदेश में निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास के दृष्टिकोण से रणनीतिक महत्व रखता है।