Oppo : फोन में एक नया 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 10X जूम रेंज के साथ आ सकता है।
Oppo Find X9 सीरीज पर काम करने के बाद, कंपनी अब अपनी नई सीरीज Oppo Find X9 Ultra पर फोकस कर रही है। Find X9 Ultra के बारे में काफी चर्चा हो रही है, खासकर इसके कैमरा को लेकर। हाल ही में एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार Oppo Find X9 Ultra में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा, जो कि पिछले मॉडल Oppo Find X8 Ultra के 50MP लेंस से एक बड़ा अपग्रेड होगा। हालांकि, दूसरे टेलीफोटो कैमरे का रिजॉल्यूशन पुराने मॉडल जैसा रह सकता है।
इस नए 200MP कैमरे के साथ Oppo Find X9 Ultra में जूम रेंज भी 6X से बढ़कर 10X हो सकती है, जिससे यह फोन सुपर जूम फीचर के साथ आएगा, जो मार्केट में एक नया बेंचमार्क सेट कर सकता है। Oppo Find X9 Ultra में सिंगल 200MP पेरिस्कोप कैमरा होगा।
इसके अलावा, Oppo Find X9 सीरीज में 4 मॉडल्स लॉन्च हो सकते हैं: Find X9, X9 Plus, X9 Pro, और X9 Ultra। ये सभी मॉडल्स iPhone 17 सीरीज से मुकाबला करेंगे। चारों मॉडल्स में फ्लैट डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है।
Find X9 मॉडल एक कॉम्पेक्ट बिल्ड में आ सकता है और इसका स्क्रीन साइज 6.3 इंच हो सकता है। वहीं, Find X9, X9 Plus, और X9 Pro में Dimensity 9500 SoC देखने को मिल सकता है। Oppo Find X9 Ultra में Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट दिए जाने की संभावना है। बाकी मॉडल्स अक्टूबर-नवंबर में लॉन्च हो सकते हैं, जबकि Ultra मॉडल की लॉन्चिंग बाद में हो सकती है।