गलत खानपान और अस्वस्थ जीवनशैली के चलते Obesity आज एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है।
Obesity सिर्फ दिखने की नहीं, गंभीर बीमारियों की जड़
भारत समेत दुनियाभर में Obesity तेजी से एक बड़ी समस्या बन रहा है। मोटापा केवल शरीर की बनावट से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों की शुरुआत का कारण भी बन सकता है। उनका कहना है कि शरीर में जब अतिरिक्त फैट जमा होता है, तो फैट सेल्स भी एक अंग की तरह काम करने लगते हैं और कुछ ऐसे हार्मोन रिलीज करते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी को जन्म दे सकते हैं।
कैंसर से लेकर दिल की बीमारी तक का खतरा
Obesity के कारण कोलन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और पेट का कैंसर (स्टमक कैंसर) होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा यह दिल की बीमारियों, नींद से जुड़ी परेशानियों (जैसे स्लीप एप्निया), मांसपेशियों की कमजोरी और कई अन्य रोगों को भी जन्म दे सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि समय रहते मोटापे पर काबू पाया जाए तो इन सभी बीमारियों से बचाव संभव है।
बीएमआई से जानें अपना वजन सही है या नहीं
वजन का आकलन करने के लिए बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) एक सरल और उपयोगी तरीका है, जिससे यह समझा जा सकता है कि किसी व्यक्ति का वजन उसकी लंबाई के अनुसार संतुलित है या नहीं।
खाने की आदतें भी बनती हैं खतरे की वजह
आज के समय में चीनी और नमक का जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। नमक की मात्रा रोज़ाना 5 ग्राम से कम होनी चाहिए, और चीनी की जगह प्राकृतिक विकल्प अपनाने की सलाह दी गई है। शरीर को मिठास की ज़रूरत कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन से भी पूरी हो जाती है, इसलिए अतिरिक्त शुगर की कोई जरूरत नहीं होती।
संतुलित जीवनशैली है समाधान
जैसे बैंक में जितना पैसा जमा करते हैं, उतना ही निकालें तो बैलेंस बना रहता है, वैसे ही शरीर में जितनी कैलोरी ली जाती है, उतनी ही खर्च करना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता तो वो कैलोरी फैट के रूप में जमा हो जाती है।
फैटी लिवर की बढ़ती समस्या
अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से फैटी लिवर डिजीज के मामले भी बढ़ रहे हैं, जो आगे चलकर कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसके लिए तैलीय चीजें कम खाना, नियमित व्यायाम करना और शराब से परहेज करना बेहद जरूरी है।
Obesity अब केवल सौंदर्य का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि यह गंभीर बीमारियों की जड़ बन चुका है। संतुलित खानपान, एक्टिव लाइफस्टाइल और समय पर जागरूकता अपनाकर मोटापे से जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।
Designed and Developed Dainik NEWS India