Pregnancy के दौरान महिलाओं को अपने आहार का विशेष ध्यान रखना पड़ता है और कई खाद्य पदार्थों से परहेज करने की जरूरत होती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Pregnancy के दौरान कोल्ड ड्रिंक का सेवन सुरक्षित है?
Pregnancy के दौरान महिलाओं को अपने आहार को लेकर बेहद सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। इस दौरान कुछ खाद्य और पेय पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह हैं, ताकि किसी तरह का स्वास्थ्य जोखिम न हो। लेकिन क्या Pregnancy के दौरान कोल्ड ड्रिंक पीना सुरक्षित है? क्या इससे शरीर को किसी तरह का नुकसान हो सकता है? क्या यह शुगर लेवल को बढ़ा सकता है? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं।
गर्भवती महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचना चाहिए। इसकी मुख्य वजह यह है कि इनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, कुछ कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन मौजूद होता है, जो नींद संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। इनमें मौजूद आर्टिफिशियल स्वीटनर भी डायबिटीज का जोखिम बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। हालांकि, महीने में कभी-कभार सीमित मात्रा में इसका सेवन किया जा सकता है, लेकिन यदि शुगर लेवल पहले से ही बढ़ा हुआ हो, तो इसे पीना नुकसानदायक हो सकता है।
गर्भावस्था में कैसा हो आहार
Pregnancy के दौरान शरीर के लिए फोलिक एसिड और आयरन बेहद जरूरी होते हैं। इन पोषक तत्वों के लिए दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन संतुलित आहार लेना भी आवश्यक है। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं की डाइट में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पर्याप्त मात्रा में होना चाहिए। ताजे फल और सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, फलियां और डेयरी उत्पाद जैसे दूध-दही को आहार में शामिल करना लाभकारी होता है। यदि गर्भवती महिलाएं संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करती हैं, तो यह मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है।
गर्भावस्था के दौरान किन चीजों से बचें
Pregnancy के दौरान भारी व्यायाम करने से परहेज करें। धूम्रपान, शराब और नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह छोड़ दें। जंक फूड से दूरी बनाएं, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यदि लगातार बुखार, उल्टी या सिरदर्द जैसी परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इस विषय में कोई लापरवाही न बरतें।