Subedaar Teaser Out: बॉलीवुड के दबंग एक्टर अनिल कपूर की आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में अनिल का दमदार और इंटेंस एक्शन अवतार देखने को मिला है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस इसे ‘एकदम झक्कास’ बता रहे हैं।
also read: उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना ने लगाया बड़ा आरोप, बताया…
टीजर में क्या है खास?
टीजर की लंबाई 1 मिनट 16 सेकंड है, जिसमें अनिल कपूर अर्जुन मौर्या के किरदार में नजर आते हैं। कहानी में अर्जुन अपने परिवार और घर की रक्षा के लिए दुश्मनों का सामना करता है। शुरुआत में अर्जुन को सब तंग करते हैं और उनके साथ अन्याय करते हैं, लेकिन जब उनका सब्र खत्म होता है तो उनका रौद्र और इंटेंस रूप सामने आता है।
अनिल कपूर की एक्टिंग और एक्शन सीन्स को फैंस खूब सराह रहे हैं। टीजर में उनके दमदार और आकर्षक अंदाज को देखकर दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
फिल्म की कास्ट और क्रू
फिल्म में अनिल कपूर के अलावा राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैजल मलिक भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे सुरेश त्रिवेणी डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि प्रोड्यूसर के तौर पर विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी फिल्म का हिस्सा हैं।
रिलीज और प्लेटफॉर्म
‘सूबेदार’ को बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा। फैंस इस फिल्म के एक्शन, ड्रामा और अनिल कपूर के दमदार प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
टीजर देखने के बाद साफ है कि फिल्म एक्शन और इमोशन का शानदार मिश्रण लेकर आने वाली है।