iQOO ने अपने नए प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन iQOO 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है और 7000mAh की दमदार बैटरी से लैस है, जिससे इसे गेमिंग और भारी मल्टीटास्किंग के लिए आदर्श बनाया गया है। भारतीय बाजार में iQOO 15 का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 15 से होने वाला है।
iQOO 15 की प्रमुख स्पेसिफिकेशंस
iQOO 15 में 6.85 इंच का M14 LEAD OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2K रेजॉल्यूशन और 144Hz LTPO एडेप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में ट्रिपल एंबिएंट लाइट सेंसर और एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग लगी हुई है। यह फोन OriginOS 6 पर रन करता है और कंपनी ने इसे 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की गारंटी दी है।
पावर के मामले में, iQOO 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगा है और इसके साथ 8K वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम मौजूद है, जो लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान फोन को ठंडा रखता है।
also read: WhatsApp से पैसा कमाना हुआ आसान: जानें 99% लोगों को नहीं…
कैमरा और बैटरी
iQOO 15 के रियर में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh का सिलिकॉन-एनोड बैटरी पैक है, जो 100W फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करता है।
कीमत और सेल डेट
भारत में iQOO 15 के 12GB + 256GB वर्जन की कीमत 72,999 रुपये और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। प्रायोरिटी पास वाले यूजर्स के लिए सेल 27 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि आम यूजर्स के लिए यह 1 दिसंबर से उपलब्ध होगा।
OnePlus 15 के साथ मुकाबला
iQOO 15 का OnePlus 15 से सीधा मुकाबला है। OnePlus 15 में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 7,300mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus 15 के 12GB + 256GB वर्जन की कीमत भी 72,999 रुपये और 16GB + 512GB वर्जन की कीमत 79,999 रुपये है। दोनों ही फोन फीचर्स और कीमत के मामले में एक-दूसरे के टक्कर के बराबर हैं।
iQOO 15 और OnePlus 15 के बीच मुकाबला फीचर्स, बैटरी और प्रोसेसिंग पावर के हिसाब से बेहद रोमांचक रहने वाला है।