‘War 2 ‘ को लेकर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर खूब चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच, ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। एक्टर ने अपनी पोस्ट में किसी खास सरप्राइज का संकेत दिया है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जल्द ही एक साथ बड़े स्क्रीन पर दिखेंगे। उनकी फिल्म ‘War 2 ’ को लेकर दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं। जहां सभी दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं हाल ही में ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा हलचल मचा दी है। एक्टर ने बताया है कि 20 मई को जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर वह ‘वॉर 2’ से जुड़ा एक खास सरप्राइज फैंस को देंगे।
‘War 2 ’ का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है, और मेकर्स ने इस फिल्म को बनाने में पूरी मेहनत और गुणवत्ता बरती है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है, लेकिन मेकर्स ने फैंस को इससे जुड़े अपडेट देने का निर्णय लिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ऋतिक और मेकर्स मिलकर फैंस के लिए क्या खास सरप्राइज लेकर आने वाले हैं। लेकिन लोगों का अनुमान है कि इस मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है।
अटकलें शुरू हो गईं
ऋतिक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हे एनटीआर, क्या तुम्हें पता है कि 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन करो, तुम्हें इसका कोई अंदाजा नहीं है, क्या तुम तैयार हो?” एक्टर के इस पोस्ट के बाद फैंस ने तरह-तरह की बातें और अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। 20 मई जूनियर एनटीआर के लिए खास दिन है, और अब ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने इस दिन को और भी यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।