Sunday, May 10, 2026

Shraddha Kapoor New House: स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर एक नए घर में शिफ्ट हो रही हैं, अक्षय कुमार की पड़ोसी बन जाएगी

by ekta
Shraddha Kapoor New House: स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर एक नए घर में शिफ्ट हो रही हैं, अक्षय कुमार की पड़ोसी बन जाएगी

Shraddha Kapoor New House: श्रद्धा कपूर स्त्री 2 की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। अब वो अपने न्यू घर में शिफ्ट हो रही है। जिसके बाद वह अक्षय कुमार की पड़ोसी बन जाएगी।

Shraddha Kapoor New House: स्त्री २, श्रद्धा कपूर की फिल्म, इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने पहले दिन से ही सिनेमाघरों पर कब्जा कर लिया है और अभी तक उतरने का नाम नहीं ले रही है। श्रद्धा स्त्री 2 की सफलता से बहुत खुश हैं। लोग राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब ये इंतजार खत्म हुआ तो ऑडियन्स को खुश कर देने वाला था। स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा ने अपना एड्रेस बदलने का निर्णय लिया है। जी हां, श्रद्धा एक नए घर में शिफ्ट होने जा रही हैं।

श्रद्धा जल्द ही ऋतिक रोशन के जुहू में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट में किराए पर शिफ्ट होने जा रही हैं। ऋतिक के घर में पहले वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा और बेटी के साथ शिफ्ट होने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अक्षय कुमार की पड़ोसी बन जाएगी

अक्षय कुमार अपनी परिवार के साथ उसी इमारत में रहते हैं जहां श्रद्धा शिफ्ट होगी। ये एक शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट है। श्रद्धा के प्रशंसकों को यह जानकर बहुत खुशी होगी कि वह अक्षय कुमार की पड़ोसी बनेगी। श्रद्धा की स्त्री 2 में अक्षय कुमार कैमियो में नजर आए थे। फिल्म के अंत में अक्षय को सुपरविलेन बनता हुआ दिखाया गया है। जो आप अगले भाग में देखेंगे।

स्त्री 2 ने 12 दिनों में 414.55 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म वीकडे पर  10 करोड़ से अधिक की कमाई कर रही है। यदि ऐसा ही कलेक्शन जारी रहा तो इसे 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने में बहुत देर नहीं लगेगी। स्त्री 2 कलेक्शन में कई महत्वपूर्ण फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। फिल्म ने गदर 2, जवान सभी को पीछे छोड़ दिया है.

You may also like

Leave a Comment

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट