जनाई भोसले ने अपनी दादी आशा भोसले को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सूरज की तस्वीर और दादी का पुराना वीडियो साझा किया।
संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले लगातार उन्हें याद कर भावुक पोस्ट साझा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर अपनी दादी को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा।
इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा की भावनाएं
जनाई भोसले ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उगते सूरज की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि “सूरज हर दिन उगता और डूबता है और जैसा कि मेरी दादी कहती थीं, जीवन चलता रहता है।”
उन्होंने आगे उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जिन्होंने इस कठिन समय में उन्हें मैसेज और सपोर्ट भेजा। जनाई ने कहा कि दादी के लिए लोगों का प्यार देखकर उन्हें काफी सुकून मिलता है।

दादी के साथ पुराने वीडियो भी किए शेयर
इसके साथ ही जनाई ने आशा भोसले का एक पुराना वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अपनी दादी के साथ नजर आ रही हैं। एक अन्य वीडियो में जनाई अपनी दादी की गोद में बैठी दिखाई देती हैं, जबकि आशा भोसले इंटरव्यू दे रही होती हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि उनकी दादी चाहती थीं कि वे जिंदगी को उसी तरह एंजॉय करें जैसे वे खुद जीती थीं।
View this post on Instagram
दादी के निधन से गहरा सदमा
गौरतलब है कि आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद जनाई भोसले काफी भावुक नजर आईं थीं और अंतिम विदाई के दौरान भी उन्हें रोते हुए देखा गया था। दोनों के बीच बेहद गहरा और खास रिश्ता था।
also read: अनुषा दांडेकर की शादी की अफवाहें तेज, भूषण प्रधान की…
फिल्मों में नजर आएंगी जनाई भोसले
वर्कफ्रंट की बात करें तो जनाई भोसले जल्द ही फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत – छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं। इसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी रानी साई भोसले की भूमिका निभाएंगी, जबकि लीड रोल में ऋषभ शेट्टी दिखाई देंगे।