शुभमन गिल पूरी तरह फिट, 9 दिसंबर से शुरू होने वाली भारत vs दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के पहले मैच में खेलेंगे। अपडेट्स और रिहैबिलिटेशन जानकारी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का आगाज 9 दिसंबर से होने जा रहा है। इससे पहले बल्लेबाज शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। अब BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने टीम मैनेजमेंट को जानकारी दी है कि गिल ने अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है और वह तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं।
चोट और रिहैबिलिटेशन का प्रोसेस
शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी। साइमन हार्मर की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने के दौरान उन्हें गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ। चोट की वजह से गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
also read: India vs South Africa: टी20 सीरीज से बाहर हुए बड़े स्टार…
टी20 सीरीज से पहले गिल ने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग भी पूरी की। इसमें बल्लेबाजी, फील्डिंग और मैच सिमुलेशन का अभ्यास शामिल था, ताकि वह पूरी तरह मैच-फिट हो सकें।
टी20 सीरीज का शेड्यूल और टीम अपडेट
भारत के टी20 स्क्वाड के खिलाड़ी शनिवार को कटक पहुंचेंगे, जहां पहले टी20 मैच की तैयारियां शुरू होंगी। भारतीय टीम का पहला ट्रेनिंग सेशन रविवार को होगा। इस सीरीज की अवधि 9 दिसंबर से 16 दिसंबर तक है।
इस अपडेट के साथ अब फैंस को शुभमन गिल की टी20 में वापसी का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। गिल के फिट होने के बाद टीम की बैटिंग लाइनअप और रणनीति में मजबूती आने की उम्मीद है।