CM Bhajan Lal Sharma अपने दो दिवसीय हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर प्रवास के दौरान बुधवार को सूरतगढ़ के सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन पहुंचे। वहां उन्होंने पावर स्टेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मियों में किसानों और आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए बिजली उत्पादन इकाइयों का कुशल और व्यवस्थित संचालन जरूरी है।
CM Bhajan Lal Sharma ने कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि तकनीकी कारणों से उत्पादन में रुकावट न आए, इसके लिए सभी उपकरणों और इकाइयों की समय-समय पर जांच जरूरी है। साथ ही, बिजली उत्पादन की क्षमता पर नियमित निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
प्रदेश में बिजली उत्पादन बढ़ाने को लेकर सरकार का मजबूत इरादा
CM Bhajan Lal Sharma ने कहा कि राज्य सरकार नई तकनीकों के माध्यम से कम लागत में बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इसी दिशा में सूरतगढ़ थर्मल पावर स्टेशन में 125/250 मेगावॉट ऑवर की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। साथ ही, आरवीयूएनएल और कोल इंडिया के सहयोग से 100 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए समझौता किया गया है। इन योजनाओं से किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।
दौरे में शामिल रहे कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी
इस मौके पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री हीरालाल नागर, जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अभय कुमार, आरवीयूएनएल के सीएमडी श्री देवेंद्र श्रृंगी, मुख्य अभियंता श्री अमरजीत सिंह, और थर्मल स्टेशन के चीफ इंजीनियर श्री के.सी. सिंघल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।