मलाइका अरोड़ा ने तलाक के बाद दूसरी शादी पर खोला दिल, कहा- ‘मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं’। महिलाओं से कम उम्र में शादी न करने की भी दी सलाह।
बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी खूबसूरत लाइफस्टाइल और फिटनेस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर कई खुलासे किए। 52 साल की उम्र में भी मलाइका हसीन और फुर्तीली दिखती हैं, और अब उनकी पर्सनल लाइफ पर भी चर्चा तेज है।
महिलाओं से कम उम्र में शादी न करने की अपील
मलाइका ने इंटरव्यू में कहा कि महिलाएं कम उम्र में शादी करने से बचें। उन्होंने कहा, “प्लीज इतनी कम उम्र में शादी करने की गलती न करें। शादी से पहले अपने जीवन का अनुभव लें। फाइनेंशियली और इमोशनली इंडीपेंडेंट बनें, फिर शादी का फैसला लें।” मलाइका ने यह भी कहा कि कम उम्र में शादी करने के अपने अनुभव में कई खूबसूरत पल थे, जैसे जल्दी ही मां बनना। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि जीवन का अनुभव करना भी जरूरी है।
View this post on Instagram
दूसरी शादी की तलाश में नहीं हैं मलाइका
मलाइका ने अपने तलाक और प्यार के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “मैं शादी में विश्वास करती हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं इसके लिए सक्रिय रूप से तलाश में हूं। मैं संतुष्ट हूं और अब भी प्यार में विश्वास रखती हूं। अगर सही रिश्ता मेरे दरवाजे पर आएगा, तो मैं इसे स्वीकार कर लूंगी।” मलाइका ने यह भी बताया कि वे प्यार का अनुभव करना और बांटना पसंद करती हैं, लेकिन किसी भी रिश्ते में मजबूर नहीं होना चाहती।
also read: संजय लीला भंसाली कब रिलीज करेंगे ‘Love & War’ का फर्स्ट…
तलाक और बेटे की जॉइंट परवरिश
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 1998 में शादी की थी और उनका एक बेटा अरहान खान है। समय के साथ उनके बीच मतभेद बढ़े और 2017 में तलाक हो गया। हालांकि, दोनों अभी भी अपने बेटे की जॉइंट परवरिश कर रहे हैं।
हाल ही में मलाइका के बारे में अफवाहें हैं कि वे हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं, जबकि अरबाज खान ने शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है और उनकी एक बेटी भी है।