OTT पर नई फिल्मों और सीरीज का तूफान आ चुका है। विकी कौशल की 800 करोड़ रुपये की फिल्म छावा अब स्ट्रीम हो रही है, वहीं द गार्डनर भी OTT पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि OTT पर आप किन नई फिल्मों और सीरीज का आनंद ले सकते हैं।
सिनेमाघरों में सनी देओल की जाट और साउथ एक्टर अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली 10 अप्रैल को रिलीज हो चुकी हैं। दर्शक सिनेमाघरों में जाकर इन फिल्मों का आनंद ले रहे हैं। अगर आप घर बैठे नई फिल्मों और सीरीज का मज़ा लेना चाहते हैं, तो हमारे पास आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, OTT पर विकी कौशल की छावा और नुसरत भरुचा की छोरी 2 सहित कई नई फिल्में और सीरीज आ चुकी हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार तक, OTT पर बेहतरीन मनोरंजन मौजूद है।
छावा
विकी कौशल की संभाजी महाराज की जीवनी पर आधारित फिल्म छावा अब तक सिनेमाघरों में करीब दो महीने से टिके हुए है और इसने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब यह फिल्म OTT पर भी उपलब्ध हो गई है, जिसे दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
छोरी 2
छोरी 2 2021 में आई फिल्म छोरी का सीक्वल है। इसमें नुसरत भरुचा और सोहा अली खान मुख्य भूमिका में हैं, जबकि चाइल्ड आर्टिस्ट हार्दिका शर्मा नुसरत की बेटी का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 11 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है, और दर्शक इसका आनंद वहां ले सकते हैं।
द गार्डनर
अल्वारो रिको, सेसिलिया सुआरेज़ और कैटालिना सोपेलाना की मुख्य भूमिका वाली सीरीज द गार्डनर अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में कुल छह एपिसोड होंगे।
द लेजेंड्स ऑफ हनुमान 6
द लेजेंड्स ऑफ हनुमान सीरीज के पिछले पांच सीज़न दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किए गए थे। अब इसका नया सीज़न, सीज़न 6, 11 अप्रैल को हनुमान जयंती से एक दिन पहले जियो हॉटस्टार पर रिलीज़ हो गया है और दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है।
हैक्स सीजन 4
कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ हैक्स का चौथा सीज़न अब जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इस सीज़न में जीन स्मार्ट और हन्नाह आइनबिंदर मुख्य भूमिका में हैं।
प्रवीण कुंडू शप्पू
चेम्बन विनोद जोस, चांदनी श्रीधरन और सौबिन शाहिर की मलयालम फिल्म प्रवीण कुंडू शप्पू भी ओटीटी पर रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन श्रीराज श्रीनिवासन ने किया है, जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है। यह फिल्म सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है।