सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एडवांस बुकिंग: Day 1 में कितनी हुई कमाई?

by Neha
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एडवांस बुकिंग: Day 1 में कितनी हुई कमाई?

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की एडवांस बुकिंग शुरू, Day 1 पर फिल्म ने कमाए 1 करोड़ से ज्यादा रुपये। जानिए ओपनिंग कलेक्शन की संभावनाएं और फिल्म की स्टार कास्ट।

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में है। फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं, लेकिन स्क्रीन क्लैश की वजह से चुनौती भी सामने है।

ऋषभ शेट्टी की कंतारा: चैप्टर 1 के साथ होने वाले इस टकराव ने स्क्रीन वॉर को जन्म दिया है, जिसमें दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर्स हिंदी बेल्ट में ज्यादा से ज्यादा शोकीज पाने के लिए प्रयासरत हैं। वरुण धवन ने भी स्वीकार किया है कि कांतारा प्रीक्वल एक बड़ी फिल्म होगी, इसलिए मुकाबला कड़ा है।

also read: सलमान खान ने जाह्नवी कपूर से पूछा बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया…

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एडवांस बुकिंग कलेक्शन

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की 2डी फॉर्मेट में भारत में अब तक 5,188 टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने प्री-टिकट सेल में लगभग 26.97 लाख रुपये की कमाई की है। ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर कुल एडवांस बुकिंग कलेक्शन 1.01 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ओपनिंग कलेक्शन कितना हो सकता है?

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म युवाओं के साथ-साथ फैमिली ऑडियंस को भी आकर्षित कर सकती है। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा अपनी कहानी और स्टार कास्ट की वजह से उत्साह पैदा कर रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा तो वीकेंड में फिल्म का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 10.50 करोड़ से 12.50 करोड़ रुपये के बीच डबल डिजिट ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है। हालांकि असली आंकड़े फिल्म रिलीज के बाद ही स्पष्ट होंगे।

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की स्टार कास्ट

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी जॉनर में वापसी है, जो उनके फैंस के लिए खास बात है।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप