Thursday, August 13, 2026

Rashmika Vijay Wedding Photos: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की इनसाइड फोटोज वायरल, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

by Neha
Rashmika Vijay Wedding Photos: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की इनसाइड फोटोज वायरल, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

Rashmika Vijay Wedding Photos: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध गए हैं! देखें शादी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें, जहाँ रश्मिका लाल सिल्क साड़ी और विजय रॉयल लुक में नज़र आए।

Rashmika Vijay Wedding Photos: साउथ की सबसे चर्चित जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें उनका खूबसूरत और इमोशनल अंदाज़ साफ दिखाई दे रहा है। शादी की रस्में पहले तेलुगु रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुईं, जबकि शाम में कोडवा रीति-रिवाज से शादी का दूसरा फंक्शन आयोजित किया गया।

फर्स्ट लुक में नजर आए रश्मिका और विजय

रश्मिका और विजय का पहला लुक सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया। दोनों ही मिस्टर एंड मिसेज देवरकोंडा के रूप में बेहद प्यारे लग रहे थे। रश्मिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए ‘मेरे पति’ से! विजय देवरकोंडा ने मुझे सच्चा प्यार, शांति और सपनों की उड़ान दी। वो इंसान जिसने मुझे दोस्तों के साथ ट्रैवल करना सिखाया और हर दिन मुझे विश्वास दिलाया कि मैं अपने सपनों से भी आगे जा सकती हूं। मैं सचमुच खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं।”

also read: Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान ICU…

प्यार से ‘विज्जु’

रश्मिका ने अपने पोस्ट में बताया कि वे विजय को प्यार से ‘विज्जु’ कहती हैं। उन्होंने लिखा कि अब उनकी हर खुशी, हर संघर्ष और जिंदगी के अनुभव में विजय का अहम हिस्सा है। रश्मिका ने आगे कहा, “मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। अब तो जश्न का समय है! चलो साथ मिलकर सबसे बेहतरीन जिंदगी जीते हैं। आई लव यू!”

विजय का इमोशनल मैसेज

वहीं विजय ने भी शादी की फोटोज शेयर की हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन उन्हें रश्मिका की बहुत याद आई और तभी उन्हें एहसास हुआ कि वे उनके बिना अधूरे हैं। विजय ने रश्मिका को अपनी बेस्ट फ्रेंड बताते हुए कहा, “मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी पत्नी बना लिया है।”

ब्राइडल और ग्रूम लुक

रश्मिका ने लाल रंग की सिल्क साड़ी और गोल्डन जूलरी पहनकर अपने ब्राइडल लुक से सबका दिल जीत लिया। वहीं विजय ने सफेद धोती और लाल शॉल के साथ गोल्डन एम्ब्रॉयडरी जूलरी पहनी, जिससे उनका लुक किसी महाराजा से कम नहीं लग रहा था।

फैंस के बीच हिट हुई शादी की तस्वीरें

कपल की ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस अपनी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। रश्मिका और विजय की शादी उनके प्यार, दोस्ती और साथ निभाने के वादे का सबसे खूबसूरत उदाहरण बन गई है।

You may also like

‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी शिवांगी जोशी ने रोहित सुचांती को किया था डेट? को-स्टार के दावे से मची हलचल