Wednesday, September 30, 2026

सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर साधा निशाना, बेटे यशवर्धन के करियर में मदद न करने पर कसा तंज

by Neha
सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर साधा निशाना, बेटे यशवर्धन के करियर में मदद न करने पर कसा तंज

सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर फिर साधा निशाना, बेटे यशवर्धन के करियर में मदद न करने और उनके कथित अफेयर पर किया खुलासा। जानें पूरी कहानी।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का निजी जीवन हाल ही में काफी सुर्खियों में रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा पर तीखा तंज कसा और कहा कि उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन के करियर में कोई मदद नहीं की।

सुनीता ने मिस मालिनी के पॉडकास्ट प्रोमो में खुलासा किया कि गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहें सही हैं। उन्होंने कहा, “ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम थोड़े बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो। तुम्हें टीना की शादी करनी है और यश का करियर भी संभालना है।” इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि गोविंदा को वह कभी माफ नहीं करेंगी।

also read: सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ रुपये की…

बेटे यशवर्धन के करियर की मदद न करने पर सुनीता ने कहा, “गोविंदा के बेटे होने के बावजूद, यश ने उनसे मदद नहीं मांगी और ना ही उन्होंने कोई मदद की। मैंने गोविंदा से कहा, ‘तू बाप है क्या है कि क्या है बे?'”

हालांकि, इससे पहले 2025 के गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान, सुनीता ने तलाक की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया था। उन्होंने मीडिया से कहा था, “अगर कुछ होता तो हम इतने करीब नहीं होते। मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा ही है और किसी का नहीं।”

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में शादी की थी और 1989 में बेटी टीना का जन्म हुआ। दशकों से यह जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और मजबूत जोड़ों में से एक मानी जाती रही है। बावजूद इसके, उनकी निजी जिंदगी पर अफवाहें लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।

You may also like

ईशा रिखी का छलका दर्द, बिग बॉस से बाहर आते ही बोलीं- ‘मुझे सच में अफसोस है’, पोस्ट शेयर कर कही ये बात बिग बॉस 20: रीति तिवारी के परिवार का एकम बावा पर पलटवार, ‘सौतेले पिता’ के दावे पर भेजा कानूनी नोटिस स्वरा भास्कर का खुलासा: शादी से पहले बनना चाहती थीं मां, 2 बार कराया IVF लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’ ‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा