Summer Health Tips: गर्मी में एनर्जी क्यों हो जाती है खत्म? जानिए दिनभर एक्टिव रहने के आसान हेल्थ टिप्स

Summer Health Tips: गर्मी में एनर्जी क्यों हो जाती है खत्म? जानिए दिनभर एक्टिव रहने के आसान हेल्थ टिप्स

Summer Health Tips: गर्मी में तेज धूप और डिहाइड्रेशन के कारण एनर्जी जल्दी खत्म हो जाती है। जानिए दिनभर एक्टिव और हेल्दी रहने के आसान हेल्थ टिप्स और जरूरी सावधानियां।

Summer Health Tips: गर्मी का मौसम शुरू होते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों की सेहत और दिनचर्या पर असर डालने लगता है। थोड़ी देर बाहर रहने पर ही थकान, कमजोरी, सिर दर्द और चक्कर आने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसका मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन और अत्यधिक गर्मी का प्रभाव होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, धूप में लंबे समय तक रहने से शरीर ज्यादा पसीना छोड़ता है, जिससे पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं। इसके कारण ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति जल्दी थक जाता है और एनर्जी खत्म होने लगती है।

गर्मी में एनर्जी क्यों खत्म हो जाती है?

तेज धूप में शरीर अपने तापमान को नियंत्रित करने के लिए अधिक पसीना निकालता है। इस प्रक्रिया में शरीर से पानी और मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की स्थिति बनती है। इसके अलावा शरीर को ठंडा रखने के लिए दिल को अधिक काम करना पड़ता है, जिससे ऊर्जा तेजी से खर्च होती है और थकान महसूस होती है।

also read: Summer Health Issues: गर्मी में क्यों बढ़ जाते हैं बुखार और पेट की बीमारियां? जानें कारण, लक्षण और बचाव के तरीके

दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए क्या करें

शरीर को हाइड्रेट रखें

गर्मी में पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है। दिनभर नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस जैसे पेय पदार्थ शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करते हैं। तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे फलों का सेवन भी फायदेमंद है।

खानपान में सुधार करें

हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें। तला-भुना और ज्यादा मसालेदार खाना शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। दही, सलाद, हरी सब्जियां और मूंग दाल जैसी चीजें डाइट में शामिल करें। भीगे हुए बादाम और केला तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं।

धूप से बचाव करें

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो टोपी, दुपट्टा या छाते का उपयोग करें। हल्के और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को ठंडक मिल सके।

धूप से आने के बाद सावधानी रखें

धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से बचें। पहले शरीर को थोड़ा आराम दें। अचानक एसी या बहुत ठंडी जगह में जाने से भी बचना चाहिए।

ठंडी चीजों का सेवन सीमित करें

धूप से आने के तुरंत बाद आइसक्रीम, बहुत ठंडा पानी या फ्रिज का भोजन लेने से गले की समस्याएं हो सकती हैं।

पर्याप्त नींद लें

शरीर को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है।

हल्का व्यायाम और योग करें

सुबह या शाम के समय हल्का व्यायाम, योग और मेडिटेशन करने से शरीर फिट रहता है और तनाव कम होता है।

Related posts

Fitness Supplements Side Effects: फिटनेस सप्लीमेंट्स के गलत इस्तेमाल से लिवर को हो सकता है गंभीर नुकसान

Red Ants Home Remedies: गर्मी में लाल चीटियों से छुटकारा पाने के आसान घरेलू उपाय

Smoking And Voice Changes: क्या सिगरेट से आवाज सच में भारी हो जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय