Steve Smith ने जड़ा अपना 36वां शतक, द्रविड़ की बराबरी की, सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, लेकिन कोहली से पीछे रह गए।

by editor
Steve Smith scored his 36th century, equaled Dravid, broke Sachin's record, but lagged behind Kohli.

 

कप्तानी संभालने के बाद Steve Smith और भी खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने श्रीलंका दौरे पर लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है।

कप्तानी संभालने के बाद Steve Smith और भी खतरनाक अंदाज में खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने श्रीलंका दौरे पर लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में राहुल द्रविड़ और जो रूट की बराबरी कर ली है। यह स्मिथ का 36वां टेस्ट शतक है, जिससे वे सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में स्मिथ ने 191 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यह उनके पिछले 5 टेस्ट मैचों में चौथा शतक है। इससे पहले, उन्होंने भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन और मेलबर्न टेस्ट में शतक जड़े थे। हालांकि, सिडनी में वे 33 और 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। श्रीलंका दौरे पर पहले ही टेस्ट में उन्होंने 141 रनों की पारी खेली थी, और अब गॉल में जारी दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है।

35 वर्षीय स्मिथ ने 36 टेस्ट शतक सबसे कम पारियों में पूरे करने के मामले में सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। उनसे तेज यह उपलब्धि सिर्फ रिकी पोंटिंग ने हासिल की थी, जिन्होंने 200 पारियों में 36 शतक लगाए थे, जबकि Steve Smith ने 206 पारियों में यह कारनामा किया। उनके बाद संगकारा (210) और तेंदुलकर (218) का स्थान आता है।

Steve Smith ने कप्तान के रूप में अपना 17वां टेस्ट शतक जमाया है। इसके साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे ग्रीम स्मिथ, विराट कोहली और रिकी पोंटिंग हैं। ग्रीम स्मिथ ने कप्तान के रूप में 25 शतक लगाए हैं, जबकि विराट कोहली 20 शतकों के साथ दूसरे और रिकी पोंटिंग 19 शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

You may also like

‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…”