Sunday, July 26, 2026

“दिल्ली में प्रत्येक राज्य का स्टेट डे मनाया जाएगा,” विधानसभा में CM Rekha Gupta ने किया बड़ा ऐलान।

by editor
"दिल्ली में प्रत्येक राज्य का स्टेट डे मनाया जाएगा," विधानसभा में CM Rekha Gupta ने किया बड़ा ऐलान।

दिल्ली में अब नवरात्रि के दौरान फलाहार पार्टी आयोजित की जाएगी और हिंदू नववर्ष पर भव्य समारोह होगा। इस संबंध में CM Rekha Gupta ने विधानसभा में घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि सभी राज्यों के स्टेट डे को धूमधाम से मनाया जाएगा।

दिल्ली की CM Rekha Gupta ने विधानसभा में महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार हिंदू नववर्ष को भव्य तरीके से मनाएगी, जिसके तहत पूरी विधानसभा दीपों से सजाई जाएगी। साथ ही, नवरात्रि में फलाहार पार्टी का आयोजन किया जाएगा और सभी राज्यों के स्टेट डे धूमधाम से मनाए जाएंगे।

विधानसभा को संबोधित करते हुए CM Rekha Gupta ने कहा कि दिल्ली में विभिन्न राज्यों के लोग बसे हुए हैं और वे यहां के अभिन्न अंग हैं। इसलिए अब से जिस भी राज्य का स्टेट डे होगा, उसे दिल्ली सरकार वहां के लोगों के साथ मिलकर उल्लासपूर्वक मनाएगी। इसकी शुरुआत 1 अप्रैल को भव्य ओडिशा डे समारोह से होगी, जिसमें सभी को आमंत्रित किया जाएगा।

रामनवमी, हनुमान जन्मोत्सव और अंबेडकर जयंती भी धूमधाम से मनाएगी सरकार: CM

CM Rekha Gupta ने घोषणा की कि दिल्ली सरकार हिंदू नववर्ष को भव्य स्तर पर मनाएगी। इस पर कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में पहली बार हिंदू नववर्ष उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, सरकार रामनवमी, हनुमान जन्मोत्सव और अंबेडकर जयंती को भी बड़े पैमाने पर मनाएगी। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में 30 मार्च को सांस्कृतिक संध्या से उत्सव की शुरुआत होगी, जो अंबेडकर जयंती तक जारी रहेगा।

नवरात्रि में आयोजित होगी फलाहार पार्टी

दिल्ली में नवरात्रि के अवसर पर विशेष फलाहार पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस बारे में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संजोने का प्रयास है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच